Rajasthan: 'महाराणा' किताब का लोकार्पण, शेखावत बोले- यह किताब वामपंथी इतिहासकारों के मुंह पर तमाचा है
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ये किताब देश में एक नई चर्चा का सूत्रपात अवश्य करेगी। किताब में महाराणा प्रताप को लेकर कहे गए झूठ पर से पर्दा उठाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मुगल काल से लेकर अंग्रेज काल के बाद और आज तक वामपंथी इतिहासकारों ने हमें हमारे पूर्वजों के गौरवपूर्ण इतिहास से दूर रखने का काम किया है। महाराणा प्रताप के गौरवपूर्ण इतिहास को वामपंथी इतिहासकारों ने खंडित किया। उसे एक जाति विशेष तक सीमित रखने का प्रयास किया लेकिन महाराणा प्रताप का शौर्य और प्रेरक इतिहास तत्कालीन समय के अखंड भारत के एक व्यक्ति से जुड़ा हुआ था।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस पुस्तक को पढ़ने के बाद मैंने जाना कि इस पुस्तक में वर्णित राजस्थान के वीरों का इतिहास आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ाएगा, यह पुस्तक देश के झूठ परोसने वाले वामपंथी इतिहासकारों के मुंह पर तमाचा है। देश में एक नई चर्चा का सूत्रपात अवश्य करेगी।
बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट पर प्री-लॉन्च में बुक टॉप ट्रेंडिंग में रह चुकी हैष अब तक इस पुस्तक की हजारों प्रतियां लांच से पहले ही बुक करवाई गई है। पुस्तक के लेखक डॉ. ओमेन्द्र रतनु ने कहा कि मैंने इस किताब को लिखने से पहले चार साल तक सिसोदिया वंश और महाराणाओं के जीवन का गहन अध्ययन किया है। पूरे मेवाड़ में घूम-घूम कर युद्धस्थलों, महाराणाओं के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों, किले और महलों में खुद जाकर तथ्य जुटाकर कर लिखी है। यह पुस्तक महाराणा के जीवन के कई ऐसे अनकहे पहलू समाज के सामने रखेगी, जो पूर्व इतिहासकारों द्वारा महाराणा प्रताप और सिसोदिया वंश के बारे में कहे गए कई झूठों पर से पर्दा उठाएगी।