{"_id":"63839b0bc123dd461a3fe8fc","slug":"uncontrollable-canter-collided-with-five-vehicles-one-died-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बेकाबू कैंटर ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार को एक किमी तक घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बेकाबू कैंटर ने पांच वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार को एक किमी तक घसीटा, मौत
Sun, 27 Nov 2022 10:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 27 Nov 2022 10:44 PM IST
सार
दर्दनाक हादसे से गुस्साए लोगों ने अलवर-विराटनगर स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस की काफी समझाइश के बाद विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए और फिर जाम खुल सका।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बेकाबू कैंटर ने 5 वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक बाइक सावर युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कैंटर चालक बाइक सवार को एक किमी तक घसीट ले गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हादसा रविवार शाम जिले के कोटपूतली थाना इलाके के पास विराटनगर कस्बे में बस स्टैंड के करीब हुआ। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक का पीछा किया। करीब 5 किमी तक पीछा करने के बाद पुलिस कैंटर को रोक पाई। हालांकि, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
भयानक हादसे से गुस्साए लोगों ने अलवर-विराटनगर स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस की काफी समझाइश के बाद विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए और फिर जाम खुल सका।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कैंटर विराटनगर से अलवर की ओर जा रहा था। विराटनगर में उसने बस स्टैंड के पास लगातार 5 पांच वाहनों को टक्कर मारी। इस दौरान उसने एक बाइक सवार कैलाश यादव को अपनी चपेट में ले लिया और घसीटते हुए करबी किलोमीटर तक ले गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।