फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   uncle raped minor niece in Churu case registered

Rajasthan: चूरू में रिश्तों की मर्यादा तार-तार, डेढ़ महीने तक चाचा नाबालिग भतीजी से करता रहा दुष्कर्म

Sun, 20 Nov 2022 02:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 20 Nov 2022 02:30 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि एक रात उसके चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह डरा-धमकाकर देहशोषण करता रहा। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
uncle raped minor niece in Churu case registered
चूरू में नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चूरू में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में चाचा ने 17 साल की नाबालिग भतीजी के साथ डेढ़ महीने तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


महिला थाना सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल करवाया गया है। सीआई चोटिया ने बताया कि नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दी कि वह अपने परिवार के साथ घर में रहता है। उसी घर में उसका छोटा भाई भी रहता है। 17 नवंबर की शाम को जब वह मजदूरी करके घर आया तो उसकी पत्नी ने बताया कि छोटे भाई ने उसके साथ झगड़ा किया। झगड़े के दौरान नाबालिग बेटी ने बताया कि चाचा उसके साथ पिछले डेढ़ महीने से रात के समय मौका पाकर गलत काम करता आ रहा है। पीड़ित किशोरी ने बताया कि आरोपी चाचा ने उसे धमकी दी थी कि किसी को अगर बताया तो वह उसे जान से मार देगा। 

विज्ञापन


नाबालिग का आरोप है कि उसकी चाची गर्भवती है। इसलिए वह अपने पीहर गई हुई है। उसके चाचा ने एक रात जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद लगातार उसे ब्लैकमेल कर उसका देहशोषण करता रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed