{"_id":"64720fc271d5c499b9048af7","slug":"uit-55-bigha-land-encroachment-free-in-alwar-rajasthan-news-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अलवर में यूआईटी की 55 बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्त, भूमाफिया ने 100 करोड़ की जमीन पर कर दी थी प्लॉटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अलवर में यूआईटी की 55 बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्त, भूमाफिया ने 100 करोड़ की जमीन पर कर दी थी प्लॉटिंग
Sat, 27 May 2023 07:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 27 May 2023 07:42 PM IST
सार
अलवर में यूआईटी की 55 बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई, जिस पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग कर दी थी। यूआईटी की इस जमीन की कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिला कलेक्टर पुखराज सेन के निर्देश पर शनिवार को यूआईटी की 55 बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई। जिसकी बाजार में कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। अलवर यूआईटी की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
दरअसल, यूआईटी ने शनिवार सुबह से अलवर शहर से लगती दिवाकरी ग्राम पंचायत में 20 बीघा जमीन मुक्त कराई। यहां जेसीबी की मदद से कच्चे अतिक्रमण हटाए गए। जमीन पर भूमाफिया और अतिक्रमणकारियो ने प्लॉटिंग भी कर ली थी। दूसरी कार्रवाई केमाला गांव में की गई, यहां 10 बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसके अलावा एक अन्य जगह 10 बीघा जमीन को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
यूआईटी ने कार्रवाई करते हुए कच्चे रोड और चारदीवारी को तोड़कर समतल किया गया। यहां भी भूमाफियाओं ने अवैध रूप से प्लॉटिंग कर ली थी। यूआईटी के अतिक्रमण निरोधी अधिकारी सोहन सिंह नरूका ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश थे कि अतिक्रमण की शिकायत होने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। इसी के तहत ये कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि यूआईटी की सभी जमीनों का निरीक्षण किया जा रहा है, जो जमीनें अतिक्रमण के दायरे में हैं, उन्हें मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन