{"_id":"676e8c63029abbba4b003b57","slug":"udaipur-weather-light-and-heavy-rain-increased-cold-fog-prevailed-flights-were-diverted-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur Weather: हल्की और तेज बारिश ने बढ़ाई सर्दी, छाया रहा कोहरा, फ्लाइट हुई डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Weather: हल्की और तेज बारिश ने बढ़ाई सर्दी, छाया रहा कोहरा, फ्लाइट हुई डायवर्ट
Fri, 27 Dec 2024 04:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 27 Dec 2024 04:45 PM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर जिले में हल्की और तेज बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है। पूरे जिले में कोहरा छाया रहा। वहीं, कोहरे के चलते फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
उदयपुर में कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन दिनों तक घने बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को सुबह उदयपुर जिले में तेज और हल्की बारिश हुई। इससे मौसम और अधिक ठंडा हो गया। रात करीब दो बजे हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद अलसुबह छह बजे तेज बिजली कड़कने के साथ रिमझिम बारिश शुरू हो गई, जो करीब आधे घंटे तक होती रही। उदयपुर में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है और शीतलहर का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन
विजिबिलिटी यानी दृश्यता कम होने के कारण महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से कुछ फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया। इनमें जयपुर-उदयपुर फ्लाइट (6ई7465), मुंबई-उदयपुर (6ई5038), दिल्ली-उदयपुर (6ई2103), हैदराबाद-उदयपुर (6ई846) और इंदौर-उदयपुर (6ई7424) के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट डायवर्ट की गई है।
विज्ञापन
पर्यटकों की संख्या बढ़ी
सर्द मौसम होने और ठंड बढ़ने के बावजूद उदयपुर में पर्यटकों का दबाव बढ़ा है। दरअसल, ईयर एंड पर लोग यहां पर मौसम का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। 31 दिसंबर को लेकर उदयपुर के लगभग सभी होटल फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन