फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Tragedy Municipal Corporation Accounts Officer Dies After Falling From Roof While Using Mobile Phone

उदयपुर: मोबाइल पर था ध्यान, अचानक बिगड़ा संतुलन; छत से गिरकर नगर निगम लेखाधिकारी की मौत

Sat, 03 Oct 2026 10:16 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sat, 03 Oct 2026 10:16 AM IST
सार

उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात नगर निगम के क्वार्टर की छत पर टहल रहे लेखाधिकारी दिलीप सिंह चौहान नीचे गिर गए। हादसे के समय वे मोबाइल फोन देख रहे थे। गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Udaipur Tragedy Municipal Corporation Accounts Officer Dies After Falling From Roof While Using Mobile Phone
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में स्थित नगर निगम क्वार्टर की छत पर टहलते समय नीचे गिरकर नगर निगम के एक लेखाधिकारी की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब एक बजे उस समय हुआ, जब वे छत पर टहलते हुए मोबाइल फोन देख रहे थे। टहलने के दौरान मोबाइल में व्यस्त रहने से उनका ध्यान भटका और संतुलन बिगड़ने से वे नीचे गिर गए। गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मोबाइल देखते समय बिगड़ा संतुलन
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दिलीप सिंह चौहान के रूप में हुई है, जो उदयपुर नगर निगम में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वे मूल रूप से डूंगरपुर जिले के निवासी थे। सोमवार देर रात वे नगर निगम परिसर स्थित क्वार्टर की छत पर टहल रहे थे और उसी दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। टहलते समय अचानक ध्यान भटकने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे छत से नीचे गिर पड़े। गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में एमबी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कोटा में चाकूबाजी पर पुलिस का ‘ऑपरेशन हॉक’: नौ टीमें संभालेंगी मोर्चा, कोचिंग एरिया से होटल-लॉज तक निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान तोड़ा दम
अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया, लेकिन शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भूपालपुरा थाने के जांच अधिकारी भंवर सिंह पुलिस टीम के साथ अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने एमबी अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों और परिवार को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed