{"_id":"66d30f7691709c4a790f7cf8","slug":"udaipur-school-expelled-five-students-in-case-of-stabbing-in-school-police-is-investigating-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur : स्कूल में हुई चाकूबाजी के मामले में स्कूल ने पांच छात्रों को निष्कासित किया, पुलिस कर रही है पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur : स्कूल में हुई चाकूबाजी के मामले में स्कूल ने पांच छात्रों को निष्कासित किया, पुलिस कर रही है पूछताछ
Sat, 31 Aug 2024 06:11 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:11 PM IST
सार
उदयपुर के निजी स्कूल में हुई चाकूबाजी के मामले में उदयपुर की प्रतापनगर थाना पुलिस ने 4 छात्रों को डिटेन किया है, वहीं इस मामले में स्कूल प्रशासन ने पांच छात्रों को स्कूल से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों शहर के प्रतापनगर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में हुई चाकूबाजी के मामले में स्कूल प्रशासन ने पांच छात्रों को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में धक्का-मुक्की होने के बाद एक छात्र चाकू लेकर आया और दूसरे के हाथ में मार दिया। पुलिस ने मामले में 4 लोगों को डिटेन किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि स्कूल के दो छात्रों के बीच गुरुवार को किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद बात धक्का-मुक्की में बदल गई। इसी बीच एक छात्र चाकू लेकर गया और मौका देखकर दूसरे छात्र को चाकू मार दिया, जिससे छात्र घायल हो गया। घायल छात्र को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया।
विज्ञापन
सूचना पर प्रतापनगर थानाधिकारी भरत योगी स्कूल पहुंचे। घटना की जानकारी लेकर आरोपी छात्र सहित 4 छात्रों को डिटेन किया गया है। छात्र के समाज के लोग प्रतापनगर पुलिस थाने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई करे। अब स्कूलों में भी निगरानी बढ़ानी होगी। गौरतलब है कि उदयपुर ऐसी ही एक घटना को पहले ही झेल चुका है।
विज्ञापन
प्रतापनगर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चाकूबाजी की घटना में घायल छात्र को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। वहीं इस मामले में चार छात्रों को डिटेन किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।