{"_id":"67a6292f4a6e1fb655072764","slug":"udaipur-ruckus-over-scooty-distribution-in-mg-college-allegations-of-using-abusive-language-against-students-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: MG कॉलेज में स्कूटी वितरण को लेकर हंगामा, आदिवासी छात्राओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: MG कॉलेज में स्कूटी वितरण को लेकर हंगामा, आदिवासी छात्राओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप
Fri, 07 Feb 2025 09:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 07 Feb 2025 09:09 PM IST
सार
लड़कियों का आरोप है कि प्रिंसिपल के कहने के बाद जब वे कॉलेज के ही मंडोवरा सर के पास गई तो उन्होंने आदिवासी लड़कियों के साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। शुक्रवार को कॉलेज पहुंची सैकड़ों छात्राओं ने पहले तो शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी।
विज्ञापन
छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर के मीरा गर्ल्स कॉलेज में स्कूटी वितरण को लेकर छात्राओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। साथ ही कॉलेज के एक टीचर पर आदिवासी लड़कियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले को बढ़ता देख कॉलेज के प्रिंसिपल ने हस्तक्षेप किया और बाद में पुलिस की मौजूदगी में समझाइश करनी पड़ी। कॉलेज में प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने बताया कि साल 2022-23 की लाभांवित छात्राओं को स्कूटी वितरित नहीं की गई है। जबकि साल 2023-24 की छात्राओं को स्कूटी वितरित की जा रही है। ऐसे में उन्होंने अपने हक के लिए कई बार कॉलेज के प्रिंसिपल को ज्ञापन भी दिए हैं।
विज्ञापन
लड़कियों का आरोप है कि प्रिंसिपल के कहने के बाद जब वे कॉलेज के ही मंडोवरा सर के पास गई तो उन्होंने आदिवासी लड़कियों के साथ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। शुक्रवार को कॉलेज पहुंची सैकड़ों छात्राओं ने पहले तो शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। लेकिन ज़ब स्टॉफ की ओर से संतोषप्रद जवाब नहीं मिला तो सभी उग्र हो गई और हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में कॉलेज प्रिंसिपल और पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझाइश का प्रयास किया।