Udaipur Railway Track Blast: आरोपी के पिता बोले-पता होता तो बेटे को पटरी पर बांध देता, नहीं करुंगा पैरवी
रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट की घटना के मुख्य आरोपी धूलचंद के पिता ने कहा कि मेरा बेटा मेरे लिए मर गया है। जिस तरह की घटना को उसने अंजाम दिया है, सरकार उसे कठोर सजा दे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर रेलवे ब्रिज ब्लास्ट मामले के मुख्य आरोपी धूलचंद मीणा के पिता ने कोर्ट में अपने बेटे की पैरवी करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उसने गलत किया है। मुझे अगर उसके इस कृत्य के बारे में पता होता तो मैं खुद उसे पटरी पर बांध देता। अगर किसी ट्रेन का हादसा हो जाता और लोग मर जाते तो मैं मुंह कैसे दिखाता।
पिता बोले-बेटे को कठोर सजा दे सरकार
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आरोपी धूलचंद मीणा के पिता सवजी मीणा ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज हमें भी सुनाई दी थी पर पूरी घटना की जानकारी सुबह मिली। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने जो किया, उसपर अफसोस है। अगर उन्हें पहले इसकी जानकारी होती तो वो बेटे को ट्रैक से बांध देते। दो-तीन साल से बेटे का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। जिस तरह की घटना को उसने अंजाम दिया है, सरकार उसे कठोर सजा दे।
कई सवाल अनसुलझे
दूसरी ओर पुलिस ने थ्योरी दी कि सरकार ने रेलवे जमीन अधिगृहित की थी। मुआवजा नहीं मिलने से नाराज धूलचंद ने रेलवे ब्रिज उड़ाने की कोशिश की पर पुलिस की इस खुलासे पर सवाल उठ रहे हैं। अब भी कई गुत्थी अनसुलझी है। धूलचंद के पिता का कहना है कि मेरे नाम से तो कोई जमीन ही नहीं है। वो तो बड़े भाई के नाम थी।
आरोपी के पिता ने कहा-हम मुआवजे का हकदार नहीं थे
धूलचंद के पिता ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के बाद वे लोग मुआवजे के हकदार नहीं थे क्योंकि जमीन भाई के नाम पर थी। फिर भी हिंदूस्तान जिंक ने शर्त के आधार पर नौकरी दी थी लेकिन पिता के भाई के शिकायत पर उन्हें निलंबित कर दिया गया था। पता नहीं क्यों धूलचंद जमीन के कागज लेकर घूमता रहता था। उससे जमीन के दस्तावेज को लेकर सवाल करने पर वह टाल जाता था।
क्या है मामला
उदयपुर से अहमदाबाद के बीच नई रेलवे लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को लोकार्पण किया था। उदयपुर से 35 किलोमीटर दूर सलूम्बर मार्ग पर बने ओढ़ा रेलवे ब्रिज पर बीते शनिवार रात करीब 10 बजे धमाके की आवाज आई। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग रेलवे ब्रिज पर पहुंचे तो पटरी कई जगह से टूटी हुई मिली। रेलवे लाइन पर बारूद मिला। पुल के नट-बोल्ट भी गायब मिले। ट्रैक पर लोहे की चादर भी उखड़ी मिली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद रेलवे ने इस ट्रैक से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया। आतंकी घटना की आशंका को देखते हुए रविवार सुबह एटीएस की टीम भी पहुंची और मामले की जांच शुरू की। इस मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।