फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur: Police busted a gang involved in serial thefts in temples and arrested six accused

Udaipur: मंदिरों में सिलसिलेवार चोरी करने वाली गैंग का खुलासा, छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 02:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 11 Jul 2025 02:11 PM IST
सार

Udaipur: जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक उदियापोल क्षेत्र में चोरी किए गए कलशों को गुजरात ले जाकर बेचने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी संदिग्धों को दबोच लिया।

विज्ञापन
Udaipur: Police busted a gang involved in serial thefts in temples and arrested six accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर शहर की सूरजपोल थाना पुलिस ने मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए एक सक्रिय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मंदिरों से चुराए गए पीतल के तीन कलश बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कुल 13 स्थानों पर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है, जिनमें से 8 मंदिर शामिल हैं।

विज्ञापन


मामले की शुरुआत सेक्टर 11 स्थित भारत सिंह भेरूजी मंदिर से हुई, जहां पुजारी गोपाल वसीटा ने मंदिर से कलश चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने विशेष टीम का गठन किया और मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं पर बारीकी से नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पढ़ें:  'गहलोत जी की बात को उनकी खुद की पार्टी गंभीरता से नहीं लेती', देवनानी ने कसा तंज; जानें क्या कुछ कहा
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक उदियापोल क्षेत्र में चोरी किए गए कलशों को गुजरात ले जाकर बेचने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी संदिग्धों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से मंदिरों से चुराए गए तीन कलश बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित मंदिरों और अन्य स्थानों से चोरी की वारदातों को अंजाम दिया और इन सामानों को गुजरात में बेचने की योजना थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से और पूछताछ कर रही है ताकि अन्य चोरियों का भी खुलासा किया जा सके और चोरी के शेष सामान की बरामदगी की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed