फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Udaipur Set to Host State-Level Republic Day Celebrations, Administration Kicks Off Preparations

Udaipur News : इस वर्ष उदयपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Wed, 25 Dec 2024 06:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 25 Dec 2024 06:27 PM IST
सार

इस बार राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की जिम्मेदारी उदयपुर को सौंपी गई है। इस संबंध में प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर ली गई है। समारोह में प्रदेश के सीएम द्वारा ध्वजारोहण की संभावना है।

विज्ञापन
Udaipur News: Udaipur Set to Host State-Level Republic Day Celebrations, Administration Kicks Off Preparations
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेवाड़ की धरती इस बार राष्ट्रीयता, शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की मेजबानी के लिए तैयार है। राज्य सरकार ने उदयपुर को यह गरिमामयी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण की संभावना है। इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य और गरिमामयी बनाने के लिए विभिन्न विभागों को कार्यों का जिम्मा सौंपा गया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मंगलवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर विभिन्न विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित करने के लिए सभी विभाग समयबद्धता और निष्ठा से कार्य करें। इस वीसी में संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी राजेश मीणा, जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल सहित प्रदेश और जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वीसी के बाद जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि उदयपुर को हमेशा बड़े आयोजनों की जिम्मेदारी मिली है और हर बार टीम उदयपुर ने इसे सफलतापूर्वक निभाया है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए सांस्कृतिक संध्या, परेड निरीक्षण, मुख्य समारोह और "एट होम" कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। मुख्य समारोह में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और "एट होम" जैसे कार्यक्रमों को लेकर संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार, प्रशासन ने समयबद्धता से कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


बैठक में यूडीए आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी वारसिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारी राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजन को सफल बनाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed