{"_id":"6899b7740cfd4d1951082e81","slug":"udaipur-news-son-beats-father-to-death-over-land-money-dispute-accused-on-the-run-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: जमीन के पैसों को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता की जान ली, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: जमीन के पैसों को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर पिता की जान ली, आरोपी फरार
Mon, 11 Aug 2025 02:57 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:57 PM IST
सार
जमीन बेचने से मिले पैसों के लिए पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटा फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के घासा थाना क्षेत्र में 10 अगस्त की रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। ग्राम पंचायत विजनवास में 35 वर्षीय बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हाल ही में बेची गई जमीन के पैसों को लेकर विवाद इसकी मुख्य वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घासा थाना अधिकारी प्रवीण सिंह के अनुसार मृतक बाबूलाल भील (60) ने कुछ समय पहले अपनी जमीन बेची थी। बिक्री से प्राप्त रकम उनके बैंक खाते में जमा थी। बाबूलाल का बेटा किशनलाल (35) इस रकम में से तत्काल कुछ रुपये मांग रहा था। शनिवार रात जब उसने पैसों की मांग की तो बाबूलाल ने कहा कि देर हो चुकी है और सुबह बैंक से पैसे निकालकर देंगे। इसी बात पर नाराज होकर आरोपी बेटे ने डंडे से पिता के सिर पर कई वार कर दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: आसाराम को फिर मिली राहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने 29 अगस्त तक बढ़ाई अंतरिम जमानत
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल बाबूलाल को परिजन और पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। मृतक के छोटे भाई हीरालाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि बाबूलाल का मकान उनके घर के पास ही है और घटना से पहले दोनों घरों के बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि ये हत्या हो गई।
पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी बेटा जमीन बिक्री से मिली रकम का हिस्सा मांग रहा था। कुल राशि कितनी थी, इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद होगा। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है।