{"_id":"662a23caede4df0179009f06","slug":"udaipur-news-solar-and-battery-operated-boats-will-run-in-lake-pichola-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: पिछोला झील में चलेंगी सोलर और बैटरी से चलने वाली नाव, कोर्ट के आदेश बाद निगम ने मंगाई तीन बोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: पिछोला झील में चलेंगी सोलर और बैटरी से चलने वाली नाव, कोर्ट के आदेश बाद निगम ने मंगाई तीन बोट
Thu, 25 Apr 2024 03:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 25 Apr 2024 03:05 PM IST
सार
झीलों को प्रदूषण से बचाने हाइकोर्ट की सख्ती के बाद इस बार निगम ने सोलर और बैट्री से संचालित इको फ्रेंडली नावों को झील में चलाने का फैसला किया था।
विज्ञापन
करौली पहुंची सोलर बोट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की पिछोला झील में अब सोलर बोट का संचालन होगा। अब तक यहां पेट्रोल-डीजल बोट का संचालन होता था, लेकिन झीलों को प्रदूषण से बचाने हाइकोर्ट की सख्ती के बाद इस बार निगम ने सोलर और बैट्री से संचालित इको फ्रेंडली नावों के संचालन का ही ठेका किया था। इसे ध्यान में रखते हुए ठेका कंपनी ने सोलर बोट मंगवाईं हैं।
विज्ञापन
बुधवार रात 60 से 70 लोगों की क्षमता वाली तीन सोलर बोट पिछोला झील किनारे पहुंच गईं, जिन्हें जल्द ही झील में उतार कर उसका रूट निर्धारित कर संचालन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही झील में नावों की संख्या भी कम की गई है। पेट्रोल-डीजल से चलने वाली 18 नावों के स्थान पर अब 15 नावें चलेंगी। इनमें एक रेस्क्यू बोट और दो विशेष बोट शामिल होंगी जो झील में निर्धारित रूट पर चलेंगी।
विज्ञापन
हाइकोर्ट ने जिला प्रशासन को 6 माह में झीलों से पेट्रोल-डीजल की नावों को बाहर निकालने का आदेश जारी किया था। इस पर निगम ने इको फ्रेंडली नावों के संचालन के लिए नया टेंडर निकाल दिया, लेकिन होटलों की ओर से संचालित नावों को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। अभी पिछोला में पेट्रोल संचालित 78 नावें चल रही हैं।
विज्ञापन