फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News: Girl's hair uprooted along with skin after getting stuck in sugarcane juice extraction machine

Udaipur News: गन्ने का रस निकालने वाली मशीन बनी मुसीबत, चरखी में फंसने से चमड़ी समेत उखड़े युवती के बाल

Sat, 27 Apr 2024 08:15 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 08:15 AM IST
सार

कल शहर के अंबामाता क्षेत्र में एक युवती के साथ बड़ा हादसा हो गया। दरअसल युवती के पिता की गन्ने का रस निकालने वाली चरखी पर युवती के बाल मशीन में फंसकर चमड़ी समेत उखड़ गए और उसका सिर लहूलुहान हो गया।

विज्ञापन
Udaipur News: Girl's hair uprooted along with skin after getting stuck in sugarcane juice extraction machine
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल मतदान के दिन शहर के अंबामाता क्षेत्र निवासी युवती के बाल उसके पिता की गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में फंसने से चमड़ी समेत उखड़ गए। वहां मौजूद सिविल डिफेंस जवान ने युवती का सिर चरखी में जाने से बचाया अन्यथा और बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार तनीषा माली अपने पिता की गन्ने का रस निकालने की चरखी पर खड़ी थी तभी रस निकालने वाली मशीन में उसके सिर के बाल फंसकर चमड़ी सहित उखड़ गए। चमड़ी उखड़ जाने से तनीषा का सिर लहूलुहान हो गया। वहां मौजूद सिविल डिफेंस के जवान जयसिंह ने तनीषा का सिर चरखी में जाने से बचाया। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए महाराणा भूपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed