फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur News Former District Education Officer attacked with knife in broad daylight accused arrested

Udaipur News: दिनदहाड़े पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार, ये रहा पूरा मामला

Mon, 17 Mar 2025 09:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 09:57 PM IST
सार

Former District Education Officer Attacked: राजस्थान के उदयपुर जिले में दिनदहाड़े पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पर चाकू से हमला किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Udaipur News Former District Education Officer attacked with knife in broad daylight accused arrested
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर के बड़गांव थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बदमाश ने अपने पड़ोसी पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए एमबी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


कंचन कुटिया निवासी पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ओमशंकर श्रीमाली अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी उनका पड़ोसी ऋतिक श्रीमाली अचानक पीछे से आया और उन पर चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चाकू लगने से घायल ओमशंकर श्रीमाली को तुरंत एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कॉलेज स्टूडेंट्स को स्मैक बेचने जा रहे तस्कर को धरा, पुलिस पूछताछ में बड़ा रैकेट आया सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई और आरोपी की पहचान
बड़गांव थाना पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऋतिक श्रीमाली को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।


यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों के चलते विवाहिता की हत्या, चचेरी बहन और उसका प्रेमी गिरफ्तार

आरोपी मानसिक रूप से कमजोर
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है और इससे पहले भी वह हिंसक घटनाओं में शामिल रह चुका है। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले उसने राजसमंद के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ के पुत्र पर भी चाकू से हमला किया था।



इलाके में दहशत, पुलिस की अपील
दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के व्यवहार में असामान्य गतिविधि दिखे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed