{"_id":"667173bcd51725a54c02cfd8","slug":"udaipur-news-a-girl-filed-a-rape-case-against-her-boyfriend-and-his-three-friends-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: प्रेमी और उसके तीन दोस्तों ने युवती से किया दो बार दुष्कर्म, जंगल में छोड़कर भागे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: प्रेमी और उसके तीन दोस्तों ने युवती से किया दो बार दुष्कर्म, जंगल में छोड़कर भागे, केस दर्ज
Tue, 18 Jun 2024 05:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:17 PM IST
सार
पीड़िता ने बताया कि राहुल मीणा उसे शादी करने का झांसा देकर घर आकर दुष्कर्म करता रहा था। उसके तीन मित्र घुमाने फिरने के बहाने राठौड़ा के जंगल ले गए, जहां दुष्कर्म करके छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन
सेमारी पुलिस थाना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलूम्बर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती के साथ दो बार सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। यवुती के साथ उसके प्रेमी और उसके तीन साथियों ने दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने थनाधिकारी गजवीर सिंह को बताया कि राहुल मीणा ने उसे शादी करने का झांसा देकर घर आकर दुष्कर्म करता रहा था। एक बार वह अपने मित्रों गणेश, महेश, लोकेश मीणा को भी घर लाया। सभी ने डरा धमका कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व चारों मित्र युवती को घूमने फिरने के बहाने राठौड़ा के जंगल ले गए, जहां दुष्कर्म करके छोड़ कर चले गए। युवती आसपुर निवासी अपने मामा के घर गई। मामा और माता-पिता ने सोमवार को युवती सेमारी ले जाकर रिपोर्ट लिखाई। प्रकरण की जांच डिप्टी मदन लाल विश्नोई कर रहे हैं।
विज्ञापन