फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   udaipur naveen jewellers showroom one crore theft chambal stolen goods cctv police arrest

Udaipur News: ज्वैलरी शोरूम में एक करोड़ की चोरी का खुलासा, चंबल में जमीन के नीचे मिला 60 लाख का माल

Thu, 10 Sep 2026 02:31 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 10 Sep 2026 02:31 PM IST
सार

उदयपुर के पंचवटी स्थित नवीन ज्वैलर्स शोरूम में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना आनंद उर्फ कुकडीया वर्मा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर चंबल के बीहड़ों में जमीन में दबाकर रखा करीब 60 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया।

विज्ञापन
udaipur naveen jewellers showroom one crore theft chambal stolen goods cctv police arrest
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचवटी स्थित ज्वैलरी शोरूम में हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के चंबल के बीहड़ों में जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाया गया करीब 60 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया है। इससे पहले पुलिस गिरोह के दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

बीहड़ में जमीन के नीचे दबाया था चोरी का माल

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 29 जुलाई को पंचवटी स्थित नवीन ज्वैलर्स के मालिक नवीन स्वरूपरिया ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, बदमाश शोरूम का शटर उखाड़कर और शीशे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे। चोर करीब 22 लाख रुपये के हीरे, 390 ग्राम सोने के जेवर, 12 किलो चांदी के आभूषण और 9.75 लाख रुपये नकद ले गए थे।

विज्ञापन


मामले की जांच के लिए एएसपी सिटी उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी राजेश यादव के पर्यवेक्षण में तथा थानाधिकारी राजूदेवी राज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आगरा के पिनाहट निवासी गिरोह के सरगना आनंद उर्फ कुकडीया वर्मा, धनपाल उर्फ धांधु वर्मा और शमशाबाद निवासी गुड्डू राठौड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, धनपाल के खिलाफ तीन और आनंद के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बीहड़ तक पहुंची पुलिस

वारदात के बाद पुलिस टीमों ने उदयपुर शहर के अलग-अलग रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में पांच संदिग्ध शोरूम में चोरी से पहले रेकी करते दिखाई दिए। पुलिस ने संदिग्धों के आने-जाने का रास्ता ट्रैक किया तो उनके सिटी रेलवे स्टेशन से चित्तौड़गढ़ की ओर जाने की जानकारी मिली।


इसके बाद पुलिस ने चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां, धौलपुर, ग्वालियर और आगरा तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की कड़ियां जोड़ीं। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस चंबल के बीहड़ों तक पहुंची। टीमों ने बीहड़ में आरोपियों के गुप्त ठिकानों के बारे में जानकारी जुटाई और दबिश देकर खेत में जमीन के नीचे गाड़कर रखा गया चोरी का सामान बरामद कर लिया।

दो महीने पहले मजदूरी के लिए आए थे आरोपी

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मनोज वर्मा और आनंद वर्मा चोरी से करीब दो महीने पहले मजदूरी करने उदयपुर आए थे। यहां उन्होंने ज्वैलरी शोरूम की रेकी की और इसके बाद अपनी गैंग के अन्य सदस्यों को उदयपुर बुलाया। आरोपियों ने पास के नाले से सेंध लगाकर शोरूम में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

वारदात में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया

पुलिस के अनुसार, चोरी के दौरान आरोपियों ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया। वारदात के बाद भागते समय उन्होंने लगातार बस और ट्रेन बदलीं। रास्ते में हर जगह नकद भुगतान किया, ताकि पुलिस को कोई डिजिटल या अन्य साक्ष्य न मिल सके।
पुलिस अब फरार आरोपी मनोज उर्फ डॉक्टर वर्मा की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही चोरी के बाकी माल की बरामदगी के लिए भी प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed