फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan udaipur nagar nigam Result 2026 Ward-Wise Winners and Latest Updates

उदयपुर नगर निगम चुनाव परिणाम: 80 वार्डों के नतीजे घोषित, भाजपा 53 वार्ड जीतकर सबसे आगे; 23 पर कांग्रेस विजयी

Mon, 14 Sep 2026 08:32 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 14 Sep 2026 08:32 AM IST
सार

उदयपुर नगर निगम के सामने आए वार्ड परिणामों में भाजपा ने 80 वार्डों  में से  53 वार्ड जीते हैं। 23 वार्डों में कांग्रेस, एक पर माकपा और तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है। 

विज्ञापन
Rajasthan udaipur nagar nigam Result 2026 Ward-Wise Winners and Latest Updates
उदयपुर नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में नगर निगम के 80 वार्डों का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। यहां सातवीं बार बीजेपी का बोर्ड बनेगा। 80 वार्डों में से 53 में बीजेपी, 23 वार्डों में कांग्रेस, एक पर माकपा और तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। पूर्व मंत्री गिरिजा व्यास के भतीजे की बहू हितांशी शर्मा ने भाजपा की लवली जैन को हराया है। ये वार्ड 73 काफी विवादों में रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड को मिनी पाकिस्तान भाजपा विधायक ताराचंद जैन ने बताया था।

विज्ञापन


वहीं उदयपुर ग्रामीण के वार्ड 60 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद  खुशबू मेहता ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वे जीत गईं है। वार्ड 11 से निर्दलीय कमलेश बोराणा चुनाव जीत गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि सुबह से मतगणना को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था थी। अधिकृत पासधारकों को ही गणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। 
विज्ञापन

 

 

भाजपा ने मतदान के तुरंत बाद बाड़ेबंदी कर ली थी। सभी प्रत्याशियों को एक होटल में यहां पर रखा गया है। उदयपुर में मतदान के दिन सुबह मतदान की रफ्तार बहुत कम थी। उदयपुर नगर निगम क्षेत्र में 69.77 फीसदी मतदान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed