फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan udaipur nagar nigam Result 2026 Ward-Wise Winners and Latest Updates

उदयपुर नगर निगम चुनाव परिणाम: 80 वार्डों के नतीजे घोषित, भाजपा 53 वार्ड जीतकर सबसे आगे; 23 पर कांग्रेस विजयी

Mon, 14 Sep 2026 08:32 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 14 Sep 2026 08:32 AM IST
सार

उदयपुर नगर निगम के सामने आए वार्ड परिणामों में भाजपा ने बड़ी बढ़त बनाई है। 80 वार्डों के घोषित परिणामों में भाजपा ने 53 वार्ड जीतकर अपना दबदबा कायम किया, जबकि कांग्रेस को 24 सीटों पर जीत मिली हैं। वार्ड 11 से निर्दलीय कमलेश बोराना विजयी रहे।

विज्ञापन
Rajasthan udaipur nagar nigam Result 2026 Ward-Wise Winners and Latest Updates
उदयपुर नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में नगर निगम के 80 वार्डों का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है। यहां सातवीं बार बीजेपी का बोर्ड बनता नजर आ रहा है। 80 वार्डों में से 53 में बीजेपी, 23 वार्डों में कांग्रेस, 1 माकपा और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि सुबह से मतगणना को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। केवल अधिकृत पासधारकों को ही गणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासन और पुलिस की ओर से मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन

वार्डवार एजेंटों को मिलेगा प्रवेश

मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के अधिकृत एजेंट भी मौजूद रहेंगे। उनकी मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। हालांकि, एजेंटों के प्रवेश की व्यवस्था वार्डवार रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस वार्ड की मतगणना चल रही होगी, उसी वार्ड के प्रत्याशियों के अधिकृत एजेंटों को गणना कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। संबंधित वार्ड की गणना पूरी होने के बाद एजेंटों को बाहर भेज दिया जाएगा। इसके बाद अगले वार्ड के प्रत्याशियों के एजेंटों को गणना कक्ष में प्रवेश मिलेगा। इस तरह प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से पूरा कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। अब 14 सितंबर को ईवीएम खुलने के साथ ही उदयपुर नगर निगम के 80 वार्डों समेत जिले की छह नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम सामने आने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed