फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur: Kotra police arrested the accused who threatened to kill the cabinet minister.

Udaipur: कोटड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई; कैबिनेट मंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 May 2024 06:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 05 May 2024 06:17 PM IST
सार

आरोपी ने सोशल मीडिया पर अन्य नाम से आईडी बना रखी है। आरोपी ने कहा कि चुनाव के दौरान विभिन्न प्रचार प्रसार और राजनीतिक विचारधाराओं से प्रभावित होकर उसने कमेंट कर दिया।

विज्ञापन
Udaipur: Kotra police arrested the accused who threatened to kill the cabinet minister.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोटड़ा थाना पुलिस ने आरोपी जितेंद्र कुमार अहारी पुत्र हाजाराम निवासी बंजारिया थाना खेरवाड़ा जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एसपी योगेश गोयल ने बताया कि शुक्रवार को गनमैन भीमा ने थाना कोटड़ा पर रिपोर्ट दी कि कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी को उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी गोयल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। टीम ने तकनीकी सहयोग से आरोपी की पहचान कर जितेंद्र कुमार अहारी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मे लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने ने खुलाया किया कि उसने अपने मोबाइल फोन में इंस्टाग्राम पर अन्य नाम से आईडी बना रखी है। चुनाव के दौरान विभिन्न प्रचार प्रसार व राजनीतिक विचारधाराओं से प्रभावित होकर उसने कमेंट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed