{"_id":"68722a10d67d0cb808085bba","slug":"udaipur-kherwara-highway-became-cause-of-trouble-potholes-and-slush-trigger-accidents-authorities-silent-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: परेशानी का सबब बना खेरवाड़ा हाईवे, कीचड़ और गड्ढों से दुर्घटनाएं बढ़ीं, जिम्मेदार मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: परेशानी का सबब बना खेरवाड़ा हाईवे, कीचड़ और गड्ढों से दुर्घटनाएं बढ़ीं, जिम्मेदार मौन
Sat, 12 Jul 2025 02:56 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:56 PM IST
सार
खेरवाड़ा में हाईवे की खस्ता हालत के चलते ये राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बरसात के शुरू होते ही इस रास्ते की हालत और ज्यादा खराब हो चुकी है। जगह-जगह कीचड़ और गड्ढों के कारण लोग रोजाना दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिले के खेरवाड़ा कस्बे से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 927-ए इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। बरसात की शुरुआत के साथ ही इस सड़क की हालत और भी ज्यादा खराब हो गई है। खासतौर पर पटेल छात्रावास के पास का हिस्सा कीचड़, दलदल और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, जो अब गड्ढों और फिसलन के कारण दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों की स्थिति सबसे ज्यादा दयनीय है, जो फिसलकर घायल हो रहे हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग और अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jhunjhunu News: नौकरी करने दुबई गए युवक का शव वतन लौटा, गांव में मातम का माहौल, बेटे ने दी मुखाग्नि
विज्ञापन
स्थानीय निवासी हंसमुख का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। हर साल बारिश में यही हाल होता है, इस संबंध में कई बार शिकायतें भी दी गई हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं, फिर भी सड़क की अनदेखी जारी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई, तो यह मार्ग पूरी तरह बंद हो सकता है, जिससे न केवल यातायात ठप होगा बल्कि किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका भी बनी रहेगी। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन