{"_id":"665f12c6d2790fba5104b709","slug":"udaipur-information-assistant-was-stabbed-and-injured-by-unknown-miscreants-died-in-the-hospital-today-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: अज्ञात बदमाशों ने सूचना सहायक को चाकू मारकर घायल किया, आज सुबह अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: अज्ञात बदमाशों ने सूचना सहायक को चाकू मारकर घायल किया, आज सुबह अस्पताल में हुई मौत
Tue, 04 Jun 2024 06:42 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:42 PM IST
सार
जिले की सेमारी तहसील के सूचना सहायक को कल रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया, जिससे आज सवेरे उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कल रात ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे सेमारी तहसील के सूचना सहायक राहुल मीणा को कल रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार दिया। उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल में भर्ती गंभीर घायल राहुल की आज सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सूचना सहायक राहुल मीणा सोमवार को अपनी ड्यूटी खत्म करके अपने घर जा रहा था तभी ऋषभदेव मोड़ पर एक बाइक पर बैठकर आए तीन लोगों ने राहुल को रुकने का इशारा किया और उसके पेट में चाकू मार दिया और फरार हो गए। वारदात के समय आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर हालत में राहुल को सेमारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, उसके बाद उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया था, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन