फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur: Hardcore criminal Dilip Nath carrying reward of Rs 10000 roaming around in guise of woman arrested

Udaipur News: उदयपुर में 10 हजार का इनामी हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार, महिला के वेश धरकर घूम रहा था

Sat, 10 May 2025 07:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 10 May 2025 07:33 PM IST
सार

Udaipur News: पुलिस नाकाबंदी के दौरान इनामी अपराधी दिलीप महिला की वेशभूषा में स्कॉर्पियो से उतर कर भागा, लेकिन फिसलकर गिर पड़ा और उसे पकड़ लिया गया। उसके साथ भाग रहे एक और व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Udaipur: Hardcore criminal Dilip Nath carrying reward of Rs 10000 roaming around in guise of woman arrested
पुलिस की गिरफ्त में इनामी अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर 10 हजार रुपये के इनामी हार्डकोर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश दिलीप नाथ महिला की वेशभूषा में घूम रहा था। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर विदेश भागने की फिराक में था। इसके लिए उसने फर्जी पासपोर्ट भी बनवा लिया था और वीजा का इंतजार कर रहा था। गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दिलीप नाथ ब्लैक स्कॉर्पियो कार में बांसवाड़ा से उदयपुर आ रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ की अगुवाई में टीम गठित की गई। उसके बाद केवड़ा की नाल में नाकाबंदी कर पुलिस ने आधी रात को ही आरोपी को पकड़ लिया। दिलीप नाथ महिला की वेशभूषा में स्कॉर्पियो से उतर कर भागा, लेकिन फिसलकर गिर पड़ा और उसे धर दबोचा गया। उसके साथ भाग रहे विष्णु पालीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि दिलीप नाथ पर एक व्यक्ति को धमकाकर 35.5 लाख रुपये और जमीन का एग्रीमेंट कराने का मामला दर्ज है। पूर्व में उसने जेल से ही राजू तेली की हत्या करवाई थी और गैंग बनाकर कई वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ BNS की कई धाराओं में केस दर्ज है। एसपी ने पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई की अनुशंसा डीजी डिस्क अवॉर्ड के लिए भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed