फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Three-year-old innocent dies of burns in Bara village of Udaipur

Udaipur: बरा गांव में तीन वर्षीय मासूम की जलने से मौत, शॉर्ट सर्किट से झोपड़े में लगी आग

Sat, 08 Apr 2023 10:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Apr 2023 10:39 AM IST
सार

मालपूर पंचायत के बरा गांव में झोपड़े में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वहीं चार वर्षीय बड़ी बहन के पैर झुलस गए।

विज्ञापन
Three-year-old innocent dies of burns in Bara village of Udaipur
शॉर्ट सर्किट से झोपड़े में लगी आग - फोटो : social media

विस्तार

सलूंबर थाना क्षेत्र के मालपूर पंचायत के बरा गांव में एक झोपड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में एक तीन वर्षीय बालिका जिंदा जल गई। वहीं उसकी बड़ी बहन भी झुलस गई। 

विज्ञापन


सलूम्बर थानाधिकारी लीलाधर मालवीय के अनुसार बरा गांव में मुख्य मार्ग से अंदर जंगल की ओर कुछ लोग कच्चे मकान बनाकर रहते हैं। शुक्रवार दोपहर एक कच्ची झोपड़ी में दो बालिकाएं खेल रही थीं कि अचानक शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। अंदर आग की लपटों में दोनों बच्चियां फंस गईं। इतने में चार वर्षीय पायल पुत्री थावरिया मीणा किसी तरह बाहर आ गई, जबकि उसकी तीन वर्षीय बहन अंजली अंदर ही रह गई। आग की लपटों में घिरी मासूम जिंदा जल गई। उस समय झोपड़े के नजदीक कोई मौजूद भी नहीं था। इस वजह से उसको मदद नहीं मिल सकी। चार वर्षीय पायल के पैर भी आग से झुलस गए। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के समय दोनों बालिकाओं की मां पानी लेने गई थी, जबकि पिता थावरिया काम पर गया हुआ था। पास में खेत पर काम कर रहा उनका दादा मौके पर पहुंचा, तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। मौके पर एकत्रित सरपंच एवं ग्रामीणों ने घायल बालिका को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक बालिका का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed