Rashmika Vijay Wedding: उदयपुर में रश्मिका-विजय की शाही शादी, 26 फरवरी को आईटीसी मोमेंटोज में लेंगे सात फेरे
Rashmika Vijay Wedding Date Venue: विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोज में निजी समारोह में विवाह करेंगे। 230 मेहमानों के साथ तीन दिन का कार्यक्रम तय है। बाद में हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित होने की चर्चा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म एक्टर विजय देवराकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से तीन दिन पहले सोमवार को दोनों उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। आयोजन को निजी रखा गया है और इसमें सीमित मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है।
आईटीसी मोमेंटोज में तीन दिन का कार्यक्रम
शादी का आयोजन उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे स्थित कैलाशपुरी के आईटीसी मोमेंटोज उदयपुर में किया जाएगा। होटल में 24, 25 और 26 फरवरी के लिए बुकिंग की गई है। जानकारी के अनुसार, कुल 230 मेहमान समारोह में शामिल होंगे और उनके लिए होटल के सभी 117 कमरे आरक्षित किए गए हैं। सभी मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे।
‘नो फोन पॉलिसी’ और विशेष सुरक्षा इंतजाम
समारोह को पूरी तरह प्राइवेट सेरेमनी के रूप में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केवल परिवार और करीबी मित्र शामिल होंगे। आयोजन के दौरान ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू रहेगी, ताकि अंदर की तस्वीरें सार्वजनिक न हों। इसके लिए एक विशेष सिक्योरिटी एजेंसी को भी नियुक्त किया गया है।
वेडिंग कार्ड और तैयारियों की चर्चा
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वेडिंग कार्ड वायरल हुआ, जिसमें उल्लेख था कि परिवार के आशीर्वाद से रश्मिका और विजय 26.02.26 को छोटे और निजी समारोह में विवाह करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑनलाइन बधाई मिलने पर रश्मिका ने धन्यवाद भी दिया, जिससे शादी की खबरों को बल मिला। बताया जा रहा है कि समारोह के लिए दिल्ली का एक पॉपुलर बैंड आमंत्रित किया गया है, जो कई सेलिब्रिटी शादियों में प्रस्तुति दे चुका है। वहीं वेडिंग प्लानर हैदराबाद से बुलाया गया है, जो एक मशहूर टेनिस खिलाड़ी की शादी की योजना भी बना चुके हैं।
पढ़ें- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में समय से पहले बढ़ेगी गर्मी, होली पर 38°C तक पहुंच सकता है तापमान
हैदराबाद में प्रस्तावित ग्रैंड रिसेप्शन
उदयपुर में विवाह समारोह के बाद 3-4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किए जाने की जानकारी है। इसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। रिसेप्शन बंजारा हिल्स के किसी प्रीमियम स्थल पर आयोजित होने की चर्चा है।
अक्तूबर में हुई थी सगाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने 3 अक्तूबर को हैदराबाद में निजी समारोह में सगाई की थी। हालांकि आधिकारिक घोषणा नहीं की गई, लेकिन रश्मिका को कई मौकों पर एंगेजमेंट रिंग के साथ देखा गया। इससे पहले दोनों को हैदराबाद एयरपोर्ट से रवाना होते हुए भी देखा गया था। विजय देवराकोंडा के हैदराबाद स्थित घर को लाइट्स से सजाए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। उदयपुर की वादियों में होने वाले इस आयोजन को लेकर प्रशंसकों में उत्साह देखा जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.