{"_id":"65f02b0a4387d279fb026dfd","slug":"rajasthan-news-vehicle-thief-with-seven-power-bikes-caught-by-police-market-price-of-bikes-is-rs-13-lakh-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सात पावर बाइक्स के साथ वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में, 13 लाख रुपये है बाइक्स का बाजार भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सात पावर बाइक्स के साथ वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में, 13 लाख रुपये है बाइक्स का बाजार भाव
Tue, 12 Mar 2024 03:44 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 03:44 PM IST
सार
Udaipur: शहर में टीडी थाना पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत दो जनों को गिरफ्तार कर इनके पास से चोरी की सात पावर बाइक्स बरामद की हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए वाहन चाेर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना टीडी पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर गिरोह के सरगना समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने सात महंगी पावर बाइक्स भी बरामद की हैं, जिनकी बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपए है।
विज्ञापन
उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जनवरी की रात टीडी थाना क्षेत्र के कगरा पदुणा निवासी बंशीलाल की घर पर खड़ी बाइक चोरी हो जाने की रिपोर्ट पर पुलिस को मिली सूचना व तकनीकी सहयोग से चोरी की बाइक समेत आरोपी वीरेंद्र डामोर को गिरफ्तार किया गया था। एसपी गोयल ने बताया कि वीरेंद्र से पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना लालूराम उर्फ ललित व उसके साथी जितेंद्र मीणा को डिटेन कर गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर सात महंगी मोटर साइकिलें, जिसकी बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपये है, भी जप्त की गई हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में अभियुक्तों ने ये मोटर साइकिल उदयपुर और सलूंबर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चुराना कबूल किया है। पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ में और भी चोरियों के खुलने की संभावना है।
विज्ञापन