फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan News Gaurav Vallabh Resign From Congress Says Can't Raise Anti Sanatana Slogans

Rajasthan News: जानिए कौन हैं कांग्रेस छोड़ने वाले गौरव वल्लभ, झारखंड में रघुवर दास को दे चुके हैं चुनौती

Thu, 04 Apr 2024 10:45 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Apr 2024 10:45 AM IST
सार

Rajasthan News: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दो पत्र की चिट्ठी लिखी और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी में सहज महसूस नहीं कर रहा हूं।

विज्ञापन
Rajasthan News Gaurav Vallabh Resign From Congress Says Can't Raise Anti Sanatana Slogans
गौरव वल्लभ ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं में राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ का नाम भी शामिल हो गया है। इससे पहले गौरव वल्लभ का नाम सुर्खियों में तब आया था जब उन्हें 2019 में झारखंड की जमशेदपुर पूर्व सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ उतारा गया था। वह चुनाव नहीं जीत सके थे। पिछले साल राजस्थान चुनावों में भी उन्हें कांग्रेस ने उन्हें उदयपुर शहर से टिकट दिया था। हालांकि, वे जीत नहीं सके। आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


क्यों दिया इस्तीफा?
दरअसल, वरिष्ठ नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दो पेज का पत्र लिखकर सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को दिशाहीन बताया। फिर यह भी कहा कि मैं रोज-रोज न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और न ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता हूं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में ये भी लिखा
उन्होंने अपने पत्र में लिखा क अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से मैं क्षुब्ध हूं। मैं जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हूं। पार्टी के इस स्टैंड ने मुझे हमेशा असहज किया। परेशान किया। पार्टी व गठबंधन से जुड़े कई लोग सनातन के विरोध में बोलते हैं। और पार्टी का उसपर चुप रहना, उसे मौन स्वीकृति देने जैसा है। इन दिनों पार्टी गलत दिशा में आगे बढ़ रही है। एक ओर हम जाति आधारित जनगणना की बात करते हैं। वहीं दूसरी ओर संपूर्ण हिंदू समाज के विरोधी नजर आ रहे हैं। यह कार्यशैली जनता के बीच पार्टी को एक खास धर्म विशेष के ही हिमायती होने का भ्रामक संदेश दे रही है। यह कांग्रेस के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है।


जमशेदपुर के एक कॉलेज में रह चुके हैं प्रोफेसर
43 वर्षीय गौरव वल्लभ मूलतः राजस्थान के जोधपुर जिले के रहने वाले हैं। पीपाड़ गांव में प्रारंभिक शिक्षा के बाद वे पाली के बांगड़ कॉलेज में भी पढ़े। उन्होंने अजमेर के महर्षि दयानंत सरस्वती विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली। राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर से पीएचडी की। वह जमशेदपुर के एक्सएलआरआई कॉलेज में प्रोफेसर थे। वित्त के प्रोफेसर गौरव वल्लभ को टीवी डिबेट्स में कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखने के लिए भी जाना जाता है। वह आंकड़ों की मदद से स्पष्टता से अपनी बात रखते हैं, जिससे टीवी डिबेट्स में कांग्रेस का पक्ष मजबूती से आता था। उनका कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका भी है। उन्हें कांग्रेस के उन चुनिंदा प्रवक्ताओं में गिना जाता था, जो पार्टी का पक्ष बेहतर ढंग से लोगों के सामने रखते हैं।  

क्रिकेट में भी कर चुके हैं एंट्री 
कुछ ही समय पहले उन्होंने क्रिकेट प्रबंधन में भी प्रवेश किया था। वे डूंगरपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी चुने गए। जिला पदाधिकारी होने के नाते उन्हें जिले में जमीन भी खरीदनी पड़ी थी। जिला क्रिकेट संघ के जरिये उनकी कोशिश राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का चुनाव लड़ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed