{"_id":"64b55e3bd6aa43e6b303ffcb","slug":"passenger-s-phone-explodes-in-udaipur-delhi-air-india-flight-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: उड़ान भरते ही एयर इंडिया के विमान में हादसा, चार्जिंग में लगा फोन फटा, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: उड़ान भरते ही एयर इंडिया के विमान में हादसा, चार्जिंग में लगा फोन फटा, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
Mon, 17 Jul 2023 09:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 17 Jul 2023 09:00 PM IST
सार
एयर इंडिया सूत्रों के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब एक बजे उदयपुर से उड़ान भरकर फ्लाइट दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान यात्री के फोन में धमाका हुआ, जिसके बाद विमान को उदयपुर वापस लाया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद जला हुआ मोबाइल फोन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 470 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट उदयपुर से ही दिल्ली के लिए रवाना हुई थी, लेकिन उड़ान भरने के करीब दस मिनट बाद ही फ्लाइट में एक पैसेंजर की मोबाइल बैटरी में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके चलते फ्लाइट को फिर से उदयपुर एयरपोर्ट लाया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब एक बजे एयर इंडिया की फ्लाइट उदयपुर से उड़ान भरकर दिल्ली के लिए रवाना हुई। एयर इंडिया की इस फ्लाइट संख्या 470 उदयपुर से करीब 140 पैसेंजर को लेकर रवाना हुई। टेकऑफ के करीब दस मिनट बाद ही फ्लाइट में सवार पैसेंजर दीपक सेठ के फोन चार्जर में स्पार्क हुआ और मोबाइल फोन की बैटरी में ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन
पैसेंजर दीपक ने तुरंत ही घटना की जानकारी पायलट को दी। पायलट ने उदयपुर एटीएस को घटना से अवगत करवाया और फ्लाइट के इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। फ्लाइट को तुरंत फिर से उदयपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इसके बाद मामले की जांच की गई। इस दौरान फ्लाइट में बैठे पैसेंजर भी सहम गए। बताया जा रहा है कि चार पैसेंजर ने इस फ्लाइट में उड़ान भरने से मना किया और बाहर आ गए। एक घंटे के बाद सुरक्षा जांच करके फ्लाइट को फिर से उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन