फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Big action by division level excise team in Udaipur illegal liquor worth 75 lakhs recovered

Rajasthan: उदयपुर में संभाग स्तरीय आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 75 लाख की अवैध शराब बरामद

Sat, 29 Mar 2025 07:38 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2025 07:38 PM IST
सार

उदयपुर जिले में संभाग स्तरीय आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई के दौरान 75 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की है।

विज्ञापन
Rajasthan Big action by division level excise team in Udaipur illegal liquor worth 75 lakhs recovered
आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर में आबकारी विभाग के विशेष अभियान के तहत संभाग स्तरीय आबकारी निरोधक टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई उदयपुर-सलूम्बर जिले की सीमा पर स्थित रेबारियों की ढाणी में की गई। जहां से 75 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की गई।

विज्ञापन


अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत के अनुसार, आबकारी निरीक्षक वृत डूंगरपुर राहुल शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इस इलाके में भारी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किया गया है। इस सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की और 895 कार्टन में कुल 41,568 पव्वे तथा 348 बोतल भारत निर्मित विदेशी शराब जब्त की। बरामद शराब में नाइट क्वीन डीलक्स व्हिस्की, रॉयल चैलेंज व्हिस्की और ऑल सीजन व्हिस्की के विभिन्न ब्रांड शामिल थे। इन पर सेल फॉर गोवा, सेल फॉर पंजाब और सेल फॉर हरियाणा अंकित था, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह शराब इन राज्यों में बिक्री के लिए थी और अवैध रूप से राजस्थान में लाई गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान टीम ने शराब को नियमानुसार जब्त कर मामला दर्ज किया। इस पूरी कार्रवाई में उपायुक्त आबकारी प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत, आबकारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, चंदन सिंह, प्रहराधिकारी अनिल कुमार और ईपीएफ जाब्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed