फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Salumbar News: Lasadiya Police Bust Bike Theft Gang, Minor Turns Out to Be Mastermind

Salumbar: लसाड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, बाल अपचारी निकला गिरोह का मास्टर माइंड

Fri, 01 Aug 2025 12:10 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 Aug 2025 12:10 PM IST
सार

लसाड़िया पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन चोरों और दो खरीददारों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को भी डिटेन किया गया है। इनके पास से एक चोरी की बाइक और पार्ट्स समेत चोरी में प्रयुक्त दो बाइकें भी जब्त की गईं।

विज्ञापन
Salumbar News: Lasadiya Police Bust Bike Theft Gang, Minor Turns Out to Be Mastermind
लसाड़िया पुलिस की पकड़ में आए शातिर बदमाश

विस्तार

सलूंबर जिले की लसाड़िया पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। लसाड़िया थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर इस गिरोह का खुलासा किया।

विज्ञापन


थानाधिकारी हर्षराज सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गिरोह से जुड़े तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा चोरी की बाइक खरीदने वाले दो अन्य व्यक्तियों को भी पुलिस ने पकड़ा है। वहीं गिरोह का मास्टर माइंड एक बाल अपचारी निकला, जो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने मुख्य सरगना समेत दो बाल अपचारियों को डिटेन किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajsamand News: जलाभिषेक से रोकने पर युवक ने लगाया भेदभाव का आरोप, मंदिर प्रशासन बोला- धोती पहनना अनिवार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ और छापेमारी के बाद पुलिस ने एक चोरी की बाइक, एक बाइक के विभिन्न पार्ट्स और दो प्रयुक्त बाइक जब्त की हैं, जो अलग-अलग घटनाओं में चोरी की गई थीं। इस गिरोह का नेटवर्क क्षेत्र के कई हिस्सों में फैला हुआ था और ये चोरी की गई बाइकों को सस्ते दामों में बेचते थे। एसपी राजेश यादव के निर्देश पर यह पूरी कार्रवाई हुई। एसपी यादव ने बताया कि क्षेत्र में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें लसाड़िया पुलिस ने कई कार्रवाइयां की हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से आमजन ने राहत की सांस ली है। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed