फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   IT department raided 39 locations of real estate group in Udaipur

Rajasthan: उदयपुर में आईटी विभाग की कार्रवाई, दो रियल स्टेट ग्रुप के 39 ठिकानों पर मारा छापा

Wed, 23 Nov 2022 01:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 23 Nov 2022 01:15 PM IST
सार

उदयपुर में आयकर विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में काली कमाई और बेनामी संपति उजागर हो सकती है। उदयपुर शहर के एक्मे और अरिहंत ग्रुप पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
IT department raided 39 locations of real estate group in Udaipur
उदयपुर में आईटी रेड - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयपुर में आयकर विभाग ने एक रियल स्टेट ग्रुप के दो कारोबारी समूहों पर छापामार कार्रवाई की है। रियल स्टेट ग्रुप के 39 ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई चल रही है। 200 से अधिक आयकर और पुलिस की टीम इस छापामार में शामिल है।
विज्ञापन


एक्मे ग्रुप का रियल एस्टेट के साथ फाइनेंस और ऑटोमोबाइल का भी कारोबार है। इनके उदयपुर जिले सहित प्रदेश के कई शहर में भी ब्रांच है। वहीं अरिहंत ग्रुप शहर के बड़े रियल स्टेट के कारोबारियों है, जिनका रियल एस्टेट में बड़ा नाम है।

विज्ञापन


दोनों के 39 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ छापेमारी शुरू की। उदयपुर शहर के सवीना, सर्वऋतु विलास और हिरणमगरी इलाकों में कार्यवाही चल रही है। वहीं अन्य स्थानों पर भी विभाग की टीमें जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दोनो कारोबारियों के ठिकानों पर विभाग के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और हिसाब मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से रडार पर थे दोनों ग्रुप
उदयपुर शहर के एक्मे और अरिहंत ग्रुप इतने लंबे समय से आयकर विभाग के अधिकारियों की रडार पर थे। विभाग के अधिकारी ने दोनों ग्रुप की आर्थिक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। उन्हें ग्रुप में कई वित्तीय अनियमितताओं के होने की पुख्ता जानकारी मिली। इस पर योजनाबद्ध तरीके से विभाग की टीमों ने बुधवार को एक साथ दोनों ही ग्रुप के जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम लंबी हवाला के पैसों से खरीदी गई जमीनों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। यही नहीं टीम आय के बारे में विस्तार से जानकारी ले रही हैं। 


आयकर विभाग का 30 हजार करोड़ का है लक्ष्य

बता दें कि आयकर विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में 30 हजार करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग के अधिकारियों की नजर उन कारोबारियों पर है, जो काला कारोबार कर रहे हैं और सरकार को टैक्स नहीं चुका रहे हैं। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग ने कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापे मार चुका है। जिसमें करोड़ों रुपए की काले कारोबार का खुलासा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed