फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: उदयपुर में नदी में बहा ट्रक, बारिश के कारण 80 गांवों का संपर्क टूटा, बाड़मेर में स्कूलों में छुट्टी

Thu, 18 Aug 2022 10:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 18 Aug 2022 10:29 AM IST
सार

उदयपुर के जयसमंद में अब तक 1400 एमएम बरसात हो चुकी है। सिरोली में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बुधवार को ट्रक सहित तीन लोग नदी में बह गए। जिन्हें स्थानीय युवक ने जान की बाजी लगाकर बचाया।

विज्ञापन
heavy rain in Udaipur river drain overflow truck fell in river
उदयपुर में नदी में बहा ट्रक - फोटो : Social Media

राजस्थान में भारी बारिश के कारण 10 बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। वहीं बरसात के कारण उदयपुर के जयसमंद, सलूम्बर, कोटड़ा इलाकों में बारिश ने आफत मचा दिया है। इन क्षेत्रों के 80 से ज्यादा गांवों का संपर्क टूट गया है। बुधवार को झामरी नदी में एक मिनी ट्रक बह गया। ट्रक में चालक सहित तीन लोग सवार थे।

heavy rain in Udaipur river drain overflow truck fell in river
80 गांवों का संपर्क टूटा - फोटो : Social Media

जान की बाजी लगा तीन लोगों को निकाला बाहर
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को आगे जाने से रोका भी था लेकिन वह नहीं माना। उसने ट्रक पानी में उतार दिया। तेज बहाव के कारण मिनी ट्रक बह गया लेकिन गनीमत रही कि वो गाड़ी के ऊपर आकर बैठ गए। फिर एक युवक ने जान की बाजी लगाकर रस्सी के सहारे उन्हें निकाला। 

heavy rain in Udaipur river drain overflow truck fell in river
राजस्थान के 10 बांध ओवरफ्लो - फोटो : Social Media

नदी में डूबने से एक की मौत
उदयपुर की नौ नदियां, नहरें उफान पर हैं। जयसमंद के कुराबड़ में रूपारेल नदी के तेज बहाव में बाइक सवार दो लोग बह गए। हालांकि, वो तैरकर बहार आ गए। उनकी बाइक बह गई। जयसमंद की सहायक नदी सिरोली में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जयसमन्द के उथरदा में तेज धार में पुल ही बह गया। ऐसे में कुराबड़ पंचायत समिति और सलूम्बर पंचायत समिति के 30-35 गांवों का संपर्क टूट गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain in Udaipur river drain overflow truck fell in river
जयसमंद में 1000 एमएम बारिश - फोटो : Social Media

जयसमंद में पिछले 24 घंटे में 148 एमएम और कोटड़ा में 130 एमएम बरसात हुई है। जयसमंद में अबतक 1400 एमएम बरसात हो चुकी है। कोटड़ा में भारी बरसात से 24 घंटे से बिजली गुल है। कोटड़ा के कई गांवों का सम्पर्क टूट चुका है। मदार इलाके का भी आसपास के गांव से संपर्क टूट गया है।

विज्ञापन
heavy rain in Udaipur river drain overflow truck fell in river
बाड़मेर में भारी बारिश - फोटो : Social Media

बाड़मेर में स्कूल बंद
बाड़मेर में बीते 36 घंटों से रुक-रुक बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके बाद कलेक्टर ने अलर्ट के बाद गुरुवार को निजी और सरकारी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी है। इसके साथ ही अधिकारियों को अलर्ट रहने और फील्ड में जाने के निर्देश दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed