{"_id":"630dd0b4a04f30539b533b32","slug":"defense-minister-rajnath-singh-inaugurated-the-9-6-feet-statue-of-pannadhay-in-udaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Udaipur: राजनाथ सिंह ने पन्नाधाय की मूर्ति का लोकार्पण किया, कहा- त्याग और बलिदान का बेमिसाल उदाहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur: राजनाथ सिंह ने पन्नाधाय की मूर्ति का लोकार्पण किया, कहा- त्याग और बलिदान का बेमिसाल उदाहरण
Tue, 30 Aug 2022 03:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 30 Aug 2022 03:36 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को उदयपुर में पन्नाधाय उद्यान और प्रतिमा का उद्घाटन किए। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने पन्नाधाय पैनोरमा का परिचय दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को उदयपुर पहुंचे। वे पन्नाधाय उद्यान और प्रतिमा के उद्घाटन के लिए उदयपुर पहुंचे। कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने पन्नाधाय पैनोरमा का परिचय दिया। इसके अलावा पन्नाधाय, उदय सिंह और चंदन की मूर्तियां भी खुदी हुई थीं।
विज्ञापन
बता दें कि राजनाथ सिंह का यह कार्यक्रम जून में होना था। लेकिन अग्निवीर योजना के विरोध के कारण यह कार्यक्रम नहीं हो सका। राजस्थान सिंह विशेष विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से कार्यक्रम के बाद राजनाथ सिंह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
पन्नाधाय की मूर्ति का इनोग्रेशन
- फोटो : Social Media
राजनाथ सिंह को विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने जून के महीने में ही कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर भी राजनाथ सिंह के साथ शामिल हुए।
इस दौरान उदयपुर संभाग के सभी सांसद और विधायक मौजूद रहे। मेवाड़ के चारों सांसदों और 14 विधायकों ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया। नगर निगम उदयपुर ने इस पन्नाधाय पार्क को 10 करोड़ की लागत से बनाया है। पन्नाधाय की मूर्ति 9.6 फीट की है।
पन्ना धाय, भारतीय इतिहास में त्याग और बलिदान का बेमिसाल उदाहरण हैं। https://t.co/P1EHWOetuZ
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 30, 2022
इस दौरान उदयपुर संभाग के सभी सांसद और विधायक मौजूद रहे। मेवाड़ के चारों सांसदों और 14 विधायकों ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया। नगर निगम उदयपुर ने इस पन्नाधाय पार्क को 10 करोड़ की लागत से बनाया है। पन्नाधाय की मूर्ति 9.6 फीट की है।