{"_id":"594a252f4f1c1bf2268b490d","slug":"in-film-style-smugglers-fired-in-air-and-broke-into-a-blockade-and-fled-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में तस्करों ने की हवाई फायरिंग, तोड़ी नाकाबंदी, देखती रह गई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्मी स्टाइल में तस्करों ने की हवाई फायरिंग, तोड़ी नाकाबंदी, देखती रह गई पुलिस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
revolver
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर जिले में अफीम डोड और डोडा पोस्त के लिए बदनाम हो चुके गोगुन्दा थाना इलाके में मंगलवार को मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की दो घटनाएं हुई। इनमें एक वारदात में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में हवाई फायर करते हुए नाकाबंदी तोड़ डाली और फिर पंक्चर कार को दौड़ाते हुए फरार हो गए। जबकि दूसरी वारदात में पुलिस ने नाकाबंदी कर मादक पदार्थ तस्करों को पीछा कर दबोच लिया था। उनकी कार में रखा डोडा जब्त कर लिया।
उदयपुर-पिण्डवाड़ा हाइवे-76 अब तस्करी का हाइवे बनता जा रहा है। जसवंतगढ़ के निकट मंगलवार दोपहर को एक कार में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों ने हवाई फायरिंग करते हुए नाकाबंदी तोड़ डाली और पुलिस की जीप को टक्कर मारते हुए भाग निकले। इस दौरान गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे तस्करों की कार का अगला टायर फट गया। इसके बावजूद तस्कर सिर्फ व्हील पर ही करीब 22 किलोमीटर तक कार दौड़ाते हुए बचकर भाग निकले।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि चित्तौड़गढ़ के तस्कर एक क्वालिस कार में डोडा-चूरा भरकर जोधपुर की तरफ निकले हैं। सूचना मिलने पर गोगुन्दा थानाधिकारी भंवरलाल विश्नोई व पुलिस टीम ने जसवंतगढ़ के निकट नाकाबंदी की। तब तस्कर जसवतंगढ़ से खोखरिया नाल की टनल को पार कर कोटड़ा उपखण्ड के बेकरिया थाना क्षेत्र के मालवा का चैरा गांव के निकट कार को छोड़ कर जंगल के रास्ते से फरार हो गए। बाद में, पुलिस ने चेरा गांव से करीब तस्करों की गाड़ी जब्त कर ली और उसमें भरा 447 किलो ग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ मिला।