फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Girlfriend set fire in banswara

प्रेमी के घर पर केरोसिन ले जाकर खुद पर उड़ेला और लगा ली आग

Thu, 09 Mar 2017 02:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend set fire in banswara
suicide
बांसवाड़ा सदर थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर में ही खुद को आग लगा ली। प्रेमिका इसके लिए केरोसिन अपने साथ ही लेकर गई थी। माना जा रहा है कि प्रेमिका पहले से ही अपने प्रेमी से नाराज थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सत्रह साल की मृतका सीता धनपुरा की रहने वाली थी। वह गांव में रहने वाले धुलीचंद उर्फ दिलीप से प्यार करती थी। करीब डेढ़ साल से चल रही इस प्रेम कहानी में बुधवार को अचानक नया मोड़ आ गया। सीता ने दिलीप के घर जाकर उससे शादी करने को कहा। इस पर दिलीप ने अभी शादी नहीं करने की बात कहकर उसको टरका दिया। इससे गुस्साई सीता ने केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों से घिरी सीता जब चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना पुलिस सीता को झुलसी हालत में पास ही एमजी अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी बांसवाड़ा के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed