{"_id":"6a16d7dc05055fc24a00c123","slug":"congress-protests-against-rising-prices-of-petrol-diesel-and-cooking-gas-demands-government-to-roll-back-prices-udaipur-news-c-1-1-noi1460-4328169-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Wed, 27 May 2026 08:01 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 08:01 PM IST
सार
बढ़ती महंगाई के विरोध में उदयपुर में कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
विस्तार
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर बुधवार को उदयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ए-ब्लॉक के नेतृत्व में हाथीपोल चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जिसका सबसे ज्यादा असर गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dausa News: घर के बाहर सो रही मासूम को उठाकर खेत में ले गया बदमाश, चाकू की नोक पर दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ने कहा कि एक ओर जनता बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है। प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली ने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आमजन परेशान हैं और कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि प्रदर्शन में पूर्व विधायक, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, हिदायतुल्लाह, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र माली, महिला कांग्रेस नेता सीमा पंचोली, नजमा मेवाफरोश, नितेश सर्राफ, प्रमोद वर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।