फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   CM ashok gehlot celebrates birthday with tribal family in Udaipur woman feeds lapsi with hands

Udaipur: आदिवासी परिवार के साथ सीएम ने मनाया जन्मदिन, महिला ने पलाश के पत्तों पर रखकर हाथों से खिलाई लापसी

Wed, 03 May 2023 11:06 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 May 2023 11:06 PM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य भर में करीब 3 हजार राहत कैंप आयोजित हो रहे हैं। इन राहत कैंपों के प्रति आमजन में उत्साह है। अब तक 43 लाख परिवारों को इन कैंपों के माध्यम से राहत दी जा चुकी है तथा 1.97 करोड़ गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
CM ashok gehlot celebrates birthday with tribal family in Udaipur woman feeds lapsi with hands
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीएम गहलोत ने बुधवार को अपना जन्मदिन उदयपुर में आदिवासियों के बीच जन्मदिन मनाया। सीएम को आदिवासी महिला ने उन्हें जन्मदिन के अवसर पर शगुन की लापसी खिलाई। सीएम गहलोत का कहना है कि राहत कैंपों से लोगों को स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन

आदिवासी परिवार के घर किया नाश्ता
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को उदयपुर के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोटड़ा और झाडोल में आदिवासी समाज के बीच अपना जन्मदिन मनाया। सीएम ने गांव के धर्माराम गरासिया आदिवासी परिवार के घर पर मुख्यमंत्री ने नाश्ता किया। अपने बीच मुख्यमंत्री को आया देखकर यह परिवार उत्साहित था और उन्होंने मुख्यमंत्री को पलाश के पत्तों से बने दोनों में घर पर बनाए पकौड़े और लापसी खिलाई। इस दौरान गहलोत ने कोटड़ा के घाटा गांव और झाड़ोल में महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के इस दौर में राज्य की जनता को स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा के साथ अन्य जनोपयोगी सुविधाओं का लाभ देकर राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

राज्यभर में करीब 3 हजार राहत कैंप आयोजित हो रहे- गहलोत
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य भर में करीब 3 हजार राहत कैंप आयोजित हो रहे हैं। इन राहत कैंपों के प्रति आमजन में उत्साह है। अब तक 43 लाख परिवारों को इन कैंपों के माध्यम से राहत दी जा चुकी है तथा 1.97 करोड़ गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को दी बधाई
समारोह को संबोधित करने से पूर्व मुख्यमंत्री ने कैंप का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से अभियान की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कैंप में आए लाभार्थियों से संवाद किया और योजनाओं का लाभ मिलने पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को सरकार के इस अभियान का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने राजीविका के उत्पादों और कैंप की विभिन्न गतिविधियों का भी अवलोकन किया। 

कोटड़ा और झाड़ोल को दी सौगातें
मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर कोटड़ा में देवला पंचायत समिति का गठन और जसवंतगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने झाडोल में ओगणा को उप तहसील बनाने, पानरवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, ढीमड़ी में पीएचसी खोलने तथा खेड़ा में नवीन पुलिस चौकी खोलने की भी घोषणा की। 

आदिवासी परंपरा से गहलोत का हुआ स्वागत
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक आदिवासी लोक संस्कृति के साथ स्वागत किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने लोक कलाकारों के साथ समूह फोटो खिंचवा कर उन्हें प्रोत्साहित किया। सभा स्थल पर सैकड़ों आदिवासियों के हाथों में मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई वाली रंग बिरंगी तख्तियां दिखी। हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री को आदिवासी अंचल की परंपरागत मिठाई के रूप में गुड़ की डली खिलाकर तथा माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed