{"_id":"68db5027920d16cf7a0e89a1","slug":"bulldozer-demolition-at-arihant-nursing-institute-in-udaipur-12-arrested-by-hathipole-police-udaipur-news-c-1-1-noi1424-3464658-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: उदयपुर में नर्सिंग इंस्टीट्यूट पर बुलडोजर कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: उदयपुर में नर्सिंग इंस्टीट्यूट पर बुलडोजर कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार; जानें मामला
Tue, 30 Sep 2025 11:21 PM IST
उदयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:21 PM IST
सार
Udaipur News: उदयपुर के अरिहंत नर्सिंग इंस्टीट्यूट में बुलडोजर से की गई तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। निदेशक ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने हमला कराया, जबकि आरोपी पक्ष ने भवन को असुरक्षित बताते हुए कार्रवाई को जायज ठहराया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उदयपुर के अरिहंत नर्सिंग इंस्टीट्यूट में बुलडोजर से की गई तोड़फोड़ के मामले में हाथीपोल थाना पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गत 27 सितंबर को दर्ज रिपोर्ट के आधार पर की गई, जिसमें संस्थान के निदेशक ने तोड़फोड़ और नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां
थानाधिकारी योगेंद्र व्यास ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बिहार हाल पुरोहितों की मादड़ी निवासी मिथिलेश, मध्यप्रदेश के दमोह निवासी सोनू सिंह, पूरण सिंह, भगवान, कमलेश, दलु सिंह, राजेश, लखन, गोविंद, बिहार के समस्तीपुर निवासी प्रमोद सिंह और शनोज शामिल हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-
संस्थान निदेशक का आरोप
संस्थान के निदेशक मयंक कोठारी ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि अमेरिकन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. कीर्ति जैन ने 30-40 लोगों को भेजकर इंस्टीट्यूट पर बुलडोजर से हमला कराया। इस कार्रवाई में छह कमरों और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
डॉ. जैन का पक्ष
इस मामले में डॉ. कीर्ति जैन का कहना है कि भवन कंपनी का है और संस्थान संचालकों ने न किराया दिया और न ही रखरखाव किया। नगर निगम और विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार भवन को असुरक्षित घोषित किया गया था और सात दिन में मरम्मत या खाली करने का नोटिस भी दिया गया था। संस्थान संचालकों के अनसुना करने पर छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए भवन का जर्जर हिस्सा गिराया गया।
यह भी पढ़ें-