फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Brain hemorrhage of main witness of Kanhaiya Lal murder case

Rajasthan: कन्हैयालाल हत्याकांड के मुख्य गवाह को ब्रेन हेमरेज, दो महीने से डिप्रेशन में थे

Tue, 04 Oct 2022 07:50 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 04 Oct 2022 07:50 AM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत को राजकुमार शर्मा के ब्रेन हैमरेज की जानकारी लगी तो उन्होंने जयपुर से डॉक्टरों को उदयपुर भेजा। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर डॉक्टर की टीम उदयपुर पहुंची। 

विज्ञापन
Brain hemorrhage of main witness of Kanhaiya Lal murder case
कन्हैयालाल मर्डर के मुख्य गवाह को ब्रेन हैमरेज - फोटो : Social Media

विस्तार

कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में मुख्य गवाह राजकुमार शर्मा (50) का ब्रेन हेमरेज हो गया। जिसके बाद राजकुमार को गंभीर हालत में एमबी हॉस्पिटल लाया गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जयपुर से डॉक्टर्स की एक टीम उदयपुर भेजी गई। डॉक्टरों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद राजकुमार शर्मा का सफल ऑपरेशन किया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार सुबह कपड़े पहनते हुए राजकुमार शर्मा का हाथ ने काम करना बंद किया। फिर वे अचानक बेड पर गिर गए। वे दो दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि राजकुमार दो महीनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। राजकुमार शर्मा दो दिन से अस्पताल में भर्ती थे लेकिन जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने सीएम को सूचना नहीं दी। अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री रामलाल जाट पहुंचे तो सीएम को जानकारी लगी। प्रशासन ने दो दिन तक मामले को उजागर नहीं किया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को जैसे ही जानकारी लगी, उन्होंने उदयपुर कलेक्टर और डॉक्टर्स से बात कर पूरा इलाज मुहैया करवाने का निर्देश दिया। डॉ मनीष अग्रवाल और डॉ राशिम कटारिया सोमवार देर शाम ग्रीन कॉरिडोर से उदयपुर पहुंचे और राजकुमार शर्मा का सफल ऑपरेशन कर जान बचा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed