फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   according to survey millions rupee loss to local businessman in banswara nuisance

बांसवाड़ा कर्फ्यू: व्यापारियों को 50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, ढील जारी

Sat, 20 May 2017 04:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 May 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
according to survey millions rupee loss to local businessman in banswara nuisance
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
बांसवाड़ा जिले में दो पक्षों के बीच हुए उपद्रव एवं तनाव की स्थिती को देखते हुए पिछले एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से लगे कर्फ्यू में अब प्रशासन द्वारा थोड़ी ढील दी गई है। कर्फ्यू लगने के बाद से शहर के लगभग सभी प्रतिष्ठान बंद रहे और लोगों को भी घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई। 
विज्ञापन


व्यापार की बात करें तो शहर में कर्फ्यू के कारण पिछले एक सप्ताह में व्यापारियों को करोड़ों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। चैम्बर आॅफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभुलाल हिरन के अनुसार हालात बिगड़ने से बैंकों और व्यापार का ट्रांजेक्शन काफी हद तक प्रभावित हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान होटल, फल और थोक का व्यापार करने वालों छोटे व्यापारियों को हुआ है वहीं बड़ी मात्रा में फल-सब्जी और खाद्यान्न सामग्री खराब हुई है।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा कराए गए सर्वे में व्यापारियों को 50 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के नुकसान की बात सामने आई है हालांकि जैसे जैसे कर्फ्यू में ढील दी जाएगी नुकसान के सर्वे का काम वैसे वैसे आगे बढ़ पाएगा जिसमें नुकसान का आंकड़ा और भी बढ़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ शहर में रोडवेज की बसें नहीं चलने के कारण रोडवेज को राजस्व घाटा हो रहा है। शहर में आगजनी की घटना से लोगों के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है जिनमें कई लोगों की गाड़ियों को फूंका भी गया था।


गौरतलब है कि बांसवाड़ा में तनाव के बाद से शहर में इंंटरनेट सेवा पूरी तरह से ठप है वहीं स्थितयों में थोड़ा सुधार होने पर यहां प्रशासन द्वारा थोड़ी थोड़ी ढील जरुर दी जा रही है। स्थिती पूरी तरह से कब तक ठीक होगी अभी यह कह पाना मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed