Rajasthan: उदयपुर में एसीबी की कार्रवाई, महिला पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि परिवादी ने उससे 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी। जिसमें सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ। ये रकम मौका पर्चा बनाने के एवज में मांगी गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को उदयपुर में कार्रवाई की। एसीबी टीम ने सवीना की महिला पटवारी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने मौका पर्चा बनाने के लिए रिश्वत मांगी थी।
एसीबी को परिवादी लकड़वास निवासी दीपक लोहार ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसकी भूमि पर स्टे होने के बावजूद उसके मामा भूमि पर निर्माण कार्य करवा रहे हैं। इस पर परिवादी ने कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पटवारी ने उसका काम नहीं किया। पटवारी ने उससे 20 हजार की रिश्वत की मांग की। परिवादी ने पैसे देने से मना कर दिया, लेकिन पटवारी दबाव बनाती रही। फिर दोनों के बीच 10 हजार रुपए में सौदा तय हुआ।
उसके बाद मौका पर्चा बनाने की बात पर पटवारी ने 15 नवंबर को पांच हजार रुपए ले लिए। शेष पांच हजार रुपए बाद में देने की बात कही थी। एसीबी की टीम ने शुक्रवार को पटवारी को राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।