{"_id":"63cd0ce171e06a14c11ccf62","slug":"udaipur-railway-station-passengers-will-get-world-class-facilities-354-crore-approved-for-development-work-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उदयपुर रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के लिए मिले 354 करोड़, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उदयपुर रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के लिए मिले 354 करोड़, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
Sun, 22 Jan 2023 03:46 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 22 Jan 2023 03:46 PM IST
सार
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे द्वारा स्टेशन के काम के लिए एलओए उदयपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी को जारी किया गया है। कंपनी ने प्रतिनिधि नियुक्त कर स्टेशन विकास के लिए संसाधन जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
इस तरह का दिखेगा रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर रेलवे स्टेशन का विश्वस्तरीय विकास किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने विकास कार्य के लिए 354 करोड़ रुपये की स्वीकृत दे गई है। 36 महीने यानी तीन साल में स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे द्वारा स्टेशन के काम के लिए एलओए उदयपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी को जारी किया गया है। कंपनी ने प्रतिनिधि नियुक्त कर स्टेशन विकास के लिए संसाधन जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में उदयपुर स्टेशन पर साइट ऑफिस, साइट लेबोरेटरी और लेबर कैंप का निर्माण कार्य जारी है। मुख्य स्टेशन भवन में कार पार्किंग, आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग गेट, सुरक्षा जांच क्षेत्र, 72 मीटर चौड़ाई का कॉन्कोर्स एरिया सहित 20 नई लिफ्ट और 26 नये एस्केलेटर लगाए जाएंगे। स्टेशन पर मौजूद दोनों फुटओवर ब्रिज को स्काई वॉक से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
स्टेशन पर अनारक्षित प्रतीक्षालय, एक्जिक्यूटिव प्रतीक्षालय, खुदरा स्टालें, शौचालय, बेगेज स्कैनर तथा कोच इंडिकेटर के साथ ही समस्त प्रकार की आधुनिक सुविधाएं भी यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
कैप्टन शशि किरण ने बताया कि स्टेशन विकास कार्य हेतु मौजूदा रेलवे कार्यालयों को अस्थाई तौर पर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। स्टेशन पुनर्विकास का कार्य पांच चरणों में पूरा किया जाएगा। स्टेशन पुनर्विकास का यह कार्य तील साल में पूरा कर लिया जाएगा।