कन्हैयालाल की हत्या के बाद उदयपुर में लगे कर्फ्यू के बीच शुक्रवार दोपहर 3 बजे जगन्नाथ रथयात्रा शुरू हुई। भगवान जगन्नाथ 21 फीट ऊंचे नवनिर्मित चांदी के रथ में विराजित होकर जगदीश चौक नगर भ्रमण पर निकले। रथयात्रा में 100 से अधिक समाज और संगठनों ने हिस्सा लिया है। इस दौरान भगवान के रथ को भक्तों द्वारा खींचा गया।
Curfew In Udaipur: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू, दो हजार जवान और 13 आईपीएस सुरक्षा में लगे, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 01 Jul 2022 04:03 PM IST
सार
रथयात्रा के लिए जो रूट तय किया गया है, उस रास्ते में तीन मस्जिद हैं। यहां आसपास के इलाके में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। प्रशासन की पूरी कोशिश है कि शहर में शांति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन