फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur Murder Case Another accused in Kanhaiya murder Case Waseem Attari arrested 

Udaipur Murder Case: हैदराबाद से जुड़े कन्हैया के हत्यारों के तार, सात आरोपी गिरफ्तार, एनआईए की पूछताछ जारी

Wed, 06 Jul 2022 08:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 06 Jul 2022 08:15 PM IST
सार

कन्हैयालाल हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर एनआईए पूछताछ भी कर रही है। 

विज्ञापन
Udaipur Murder Case Another accused in Kanhaiya murder Case Waseem Attari arrested 
उदयपुर हत्याकांड - फोटो : Social Media

विस्तार

उदयुपर कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच एनआईए कर रही है। इस दौरान नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब कन्हैया के हत्यारों का हैदाराबाद से भी कनेक्शन जुड़ गया है। एनआई ने वहां रह रहे मुनव्वर हुसैन को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और उनकी कॉल डिटेल खंगालने के बाद टीम को उसकी जानकारी मिली थी। एनआईए की टीम मुनव्वर को लेकर बुधवार को जयपुर पहुंची और कई घंटों की पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


रिपोर्टर से मिली जानकारी के अनुसार मुनव्वर हुसैन बिहार के भागलपुर का रहने वाला है और अभी हैदराबाद में रह रहा था। वह एक मदरसे से जुड़ा है और वहां रहकर तालीम ले रहा था। हन्हैयालाल हत्याकांड में अब तक 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।  
विज्ञापन


अब तक इन्हें किया गया गिरफ्तार
कन्हैया हत्याकांड में अब मुख्य आरोपी मोहम्मद रियाज, मोहम्मद गौस, मोहसिन खान, आशिक हुसैन, मोहम्मद मोहसिन, वसीम अत्तारी और मुनव्वर हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कुछ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कांग्रेस सरकार में हिंदू जीवन मायने रखता है?
इधर, भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, कि इस वीडियो में अशोक गहलोत की पुलिस नुपुर शर्मा को धमकी देने वाले सलमान चिश्ती को ट्यूशन दे रही है। साथ ही दावा कर रही है कि उसने नशे की हालत में बयान दिया था, जिससे उसे बचाया जा सके। क्या कांग्रेस सरकार में हिंदू जीवन मायने रखता है? उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान पुलिस उदयपुर की घटना टाल सकती थी। 


गला रेतकर की गई थी कन्हैया की हत्या 
28 जून मंगलवार को उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed