{"_id":"61ec41da992df94a84111c6c","slug":"udaipur-impressed-by-the-party-he-named-his-son-congress-did-not-listen-even-after-persuading-the-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर: पार्टी से प्रभावित होकर अपने बेटे का नाम कांग्रेस रख दिया, घरवालों के समझाने पर भी नहीं माने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर: पार्टी से प्रभावित होकर अपने बेटे का नाम कांग्रेस रख दिया, घरवालों के समझाने पर भी नहीं माने
Sat, 22 Jan 2022 11:11 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:11 PM IST
सार
उदयपुर के रहने वाले विनोद जैन ने कांग्रेस नाम से अपने बेटे का बर्थ सर्टिफिकेट भी बनवा रखा है।
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोगों से प्रभावित होकर अक्सर लोग अपने बच्चों का नामकरण कर देते हैं, लेकिन राजस्थान के उदयपुर में एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां पर एक शख्स ने कांग्रेस पार्टी से प्रभावित होकर अपने बेटे का नाम कांग्रेस रख दिया है। इस शख्स का नाम विनोद जैन है। विनोद ने कांग्रेस नाम से अपने बेटे का बर्थ सर्टिफिकेट भी बनवा रखा है।
विज्ञापन
विनोद जैन बताते हैं कि मेरी बड़ी बेटी के जन्म के 18 साल बाद 18 जुलाई 2019 को बेटे का जन्म हुआ। मैंने तय कर लिया था कि बेटे का नाम कांग्रेस जैन ही रखूंगा। घर वालों को भी अजीब लग रहा था और कुछ रिश्तेदारों ने समझाने की भी कोशिश की, लेकिन मैंने बेटे का नाम कांग्रेस ही रखा। उनका कहना है कि वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बेहद प्रभावित हैं। विनोद जैन ने बताया कि अब मैंने आधिकारिक तौर भी कांग्रेस जैन के नाम से बेटे का बर्थ सर्टिफिकेट हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
उदयपुर के रहने वाले विनोद जैन 1993 से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। पिछले कुछ साल से वह कांग्रेस साइबर टीम के साथ उदयपुर संभाग प्रभारी के तौर पर काम कर रहे हैं। इस दौरान उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए उन्हें लोगों की बातें भी सुननी पड़ीं। लेकिन वह लगातार कांग्रेस के लिए काम करते रहे।
विज्ञापन