फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   two youths did misdemeanor with minor in barmer

Rajasthan: बाड़मेर में नाबालिग से दो युवकों ने किया कुकर्म, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Wed, 01 Jun 2022 11:15 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 01 Jun 2022 11:15 AM IST
सार

बाड़मेर में स्कूल से लौट रहे छात्र के साथ दो युवकों ने कुकर्म किया। घटना 15 मई की है लेकिन नाबालिग ने वीडियो वायरल होने के डर से किसी को इसके बारे में नहीं बताया।

विज्ञापन
two youths did misdemeanor with minor in barmer
नाबालिग से कुकर्म - फोटो : Social Media

विस्तार

बाड़मेर में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र स्कूल से लौट रहा था, तभी दो युवकों ने कुकर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिक छात्र अपना रिजल्ट लेने के लिए स्कूल जा रहा था। इस दौरान बीच रास्ते से दो नामजद युवक उसे सुनसान जगह ले गए। दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ कुकर्म किया। युवकों ने उसका वीडियो बना लिया और किसी से इस बात को ना बताने के लिए धमकी दी। ये घटना 15 मई की है। पीड़ित ने वीडियो वायरल होने के डर से किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। जब वीडियो परिवारजनों के सामने आया तो परिजनों ने इस मामले में सदर थाने में दो नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन
 

सदर थानाधिकारी ने बताया कि उन्होंने नाबालिग के पिता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर मेडिकल करवाया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी, पॉक्सो सहित अन्य आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed