फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two Young Man Insulted Indian Flag In Malpura Tonk

Rajasthan: समुदाय विशेष के युवकों ने फेंका तिरंगा, विरोध पर दी गोली मारने की धमकी, विधायक ने कही यह बात

Sun, 14 Aug 2022 07:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Aug 2022 07:06 PM IST
सार

भाजपा विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि मालपुरा में इससे पहले भी राष्ट्र विरोधी घटनाएं हो चुकी हैं। सार्वजनिक रूप से यहां पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। पुलिस जल्द से जल्द घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे, नहीं तो मालपुरा की आम जनता को आंदोलन करना पडेगा।

विज्ञापन
Two Young Man Insulted Indian Flag In Malpura Tonk
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। आरोप है कि समुदाय विशेष के युवकों ने तिरंगे का अपमान किया और उसे जमीन पर फेंक दिया। विरोध करने पर एक युवक को गोली मारने की धमकी भी दी। इधर, भाजपा विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो आदोलन करेंगे। 

विज्ञापन


थाना अधिकारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि देशवाली मोहल्ला में रहने वाले नजरुद्दीन पुत्र कमरुद्दीन ने थाने में एक केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि शनिवार को वह ट्रक स्टैंड पर अपनी दुकान पर बैठा था। दुकान के सामने खड़ी बाइक पर दो राष्ट्रीय ध्वज लगे हुए थे। इसी दौरान असलम पुत्र अन्नू निवासी मालपुरा और उसका साथी बाइक से वहां आए और तिरंगा उतारकर जमीन पर फेंक दिया। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी असलम ने गाली गलौज कर उसे गोली मारने की धमकी दी। इसकी सूचना पुलिस को दी आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


इधर, घटना को लेकर भाजपा विधायक कन्हैया लाल चौधरी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश में घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान सहित अपने घर ओर प्रतिष्ठानों पर लगा रहा है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रक स्टैंड मालपुरा पर खड़ी बाइक पर लगे तिरंगे को जमीन पर फेंका दिया। मेरे कार्यकर्ता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। तिरंगे के अपमान को लेकर जनता में आक्रोशित है, क्योंकि इससे पहले भी मालपुरा में असामाजिक तत्वों द्वारा राष्ट्र विरोधी घटनाएं हो चुकी हैं। इस दौरान सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। पुलिस जल्द से जल्द घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे, नहीं तो मालपुरा की आम जनता को आंदोलन का रूख करना पडेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed