{"_id":"646b1fd02492b13dd908dbc6","slug":"two-trailers-caught-fire-after-clashing-with-each-other-in-nagaur-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: आपस में भिड़ंत के बाद दो ट्रेलरों में लगी भीषण आग, पिता की जलने से मौत, पुत्र और अन्य युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: आपस में भिड़ंत के बाद दो ट्रेलरों में लगी भीषण आग, पिता की जलने से मौत, पुत्र और अन्य युवक घायल
Mon, 22 May 2023 01:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 22 May 2023 01:25 PM IST
सार
नागौर के सदर थाना इलाके के चिमरानी गांव के पास दो ट्रेलरों के बीच जबरदस्त टक्कर के बाद आग लग गई। आग में जलने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रेलरों में लगी भीषण आग
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
नागौर के सदर थाना इलाके के चिमरानी गांव के पास दो ट्रेलरों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। आग में लुधियाना निवासी टोनी सिंह की जलने से मौत हो गई। वहीं, विक्की सिंह पुत्र टोनी सिंह गंभीर रूप से झुलस गया है। वहीं बंधडा निवासी माणक पुत्र भूराराम भी आग की चपेट में आया है। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों घायलों को नागौर की जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक टोनी सिंह के शव को नागौर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
रूपाराम चौधरी, पुलिस उप निरीक्षक के अनुसार आज सुबह फोन पर सूचना मिली की चिमरनी गांव के पास के पास ट्रेलरों के बीच टक्कर हुई है और आग लग गई। इसके बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान नागौर नगर परिषद की दमकल भी मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में एक 55 वर्षीय युवक टोनी सिंह की जलने से मौत हो गई है। बाकी दोनों घायलों को नागौर के जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन