फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two soldiers of Rajasthan martyred after Army van overturned in Jammu and Kashmir

 Rajasthan: जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ के मोर्चे पर जाते समय आर्मी वैन पलटी, हादसे में राजस्थान के दो जवान शहीद

Fri, 15 Apr 2022 11:18 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 15 Apr 2022 11:18 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में हादसे में दो राजस्थान और एक हरियाणा के जवान शहीद हो गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने जवानों के शहीद होने पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन
Two soldiers of Rajasthan martyred after Army van overturned in Jammu and Kashmir
सेना के जवान। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू कश्मीर के शोपियां में आर्मी वैन दुर्घटनाग्रस्त होने से राजस्थान के दो जवान शहीद हो गए। वैन शोपियां में चल रही मुठभेड़ के मोर्चे पर जा रही थी। हादसे में दौसा के जवान पवन सिंह गुर्जर और अलवर के राम अवतार शहीद हुए हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शोपियां में चल रही मुठेभड़ में मोर्चा संभालने के लिए राष्ट्रीय रायफल्स 44 के जवान सेना की गाड़ी से जा रहे थे। इस दौरान वाहन बेकाबू हो गई और रोड पर पलट गई। हादसे के बाद घायलों को तुरंत स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन जवानों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Two soldiers of Rajasthan martyred after Army van overturned in Jammu and Kashmir
शहीद जवान पवन गुर्जर - फोटो : Amar Ujala Digital

शहीद जवानों में दो राजस्थान के थे। जवान पवन दौसा के महुवा उपखंड की कंचनपुर गांव के रहने वाले थे। जबकि अलवर के जवना राम अवतार उजौली गांव के कोटकासिम निवासी थे। इनके अलावा तीसरा जवान हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। 

सीएम ने शहादत को किया नमन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जम्मू कश्मीर में हुए हादसे को लेकर ट्वीट किया। सीएम ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए राजस्थान के सपूत, दौसा निवासी श्री पवन सिंह गुर्जर और अलवर निवासी श्री राम अवतार सहित तीन जवानों की शहादत को नमन। इस कठिन घड़ी में हम सभी शहीदों के परिजनों के साथ हैं। घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
 

 

विज्ञापन

सचिन पायलट ने भी जताया दुख

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने ट्वीट कर जवान के शहीद होने पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर में राजस्थान के सपूत, अलवर जिले के राम अवतार जी और दौसा जिले के पवन सिंह गुर्जर जी सहित एक अन्य जवान की मातृभूमि के प्रति कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहादत की खबर अत्यंत दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed