फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two smugglers from Punjab arrested in Shri Ganganagar for taking delivery of heroine arms and mobile seized

Shri Ganganagar: हीरोइन की डिलीवरी लेने आए पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल जब्त

Thu, 04 May 2023 04:49 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 04 May 2023 04:49 PM IST
सार

श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने बताया कि रावला थाना प्रभारी आलोक सिंह गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि दो युवक संदिग्ध लग रहे हैं, जो हीरोइन की डिलीवरी लेने की फिराक में हैं। इसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम और बीएसएफ के साथ अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पहुंच गए।

विज्ञापन
Two smugglers from Punjab arrested in Shri Ganganagar for taking delivery of heroine arms and mobile seized
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाकिस्तान से भारत आ रही हीरोइन की तस्करी रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल और पुलिस लगातार काम कर रही है। पाकिस्तान ड्रोन के जरिए भारत में हीरोइन की तस्करी कर रहा है। गुरुवार को पुलिस और बीएसएफ ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने बताया कि रावला थाना प्रभारी आलोक सिंह गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि दो युवक संदिग्ध लग रहे हैं, जो हीरोइन की डिलीवरी लेने की फिराक में हैं। इसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम और बीएसएफ के साथ अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पहुंच गए। सीमा से करीब चार सौ मीटर दूर चक 23 केडी रोही में दोनों युवकों को टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पूछताछ के दौरान तस्करों ने अपना नाम राजपाल सिंह (28) और  अमरजीत सिंह (22) बताया है। दोनों पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों ने बताया कि वे पाकिस्तान के तस्करों से इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से संपर्क में रहते हैं। गुरुवार को पाकिस्तान से ड्रोन से आ रहे हीरोइन की डिलीवरी लेने के लिए वह राजस्थान आए थे। तस्करों के पास से टीम ने हथियार और मोबाइल जब्त किए हैं। तस्करों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस की पूछताछ के बाद अन्य एजेंसियां भी आरोपी से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed